फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections: Netaji will now be able to serve tea worth Rs 6 in Delhi

Lok Sabha Elections : दिल्ली में अब 6 रुपये की चाय पिला सकेंगे नेताजी, कई जिलों में चुनाव प्रचार का खर्चा तय

Fri, 05 Apr 2024 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 05:09 AM IST
सार

राजधानी के कुछ जिला निर्वाचन अधिकारियों ने लोकसभा प्रत्याशियों को छह रुपये की चाय और 16 रुपये की पानी की बोतल सहित प्रचार से जुड़ी हर चीज के दाम तय कर दिए हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Netaji will now be able to serve tea worth Rs 6 in Delhi
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव प्रचार में प्रत्याशी चाहे हाथी इस्तेमाल करें या घोड़े सभी खर्चों पर निर्वाचन अधिकारियों की नजर रहेगी। राजधानी के कुछ जिला निर्वाचन अधिकारियों ने लोकसभा प्रत्याशियों को छह रुपये की चाय और 16 रुपये की पानी की बोतल सहित प्रचार से जुड़ी हर चीज के दाम तय कर दिए हैं। नामांकन के बाद से प्रत्याशियों को खर्च का पूरा ब्योरा रखना होगा। राजधानी में 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 मई है, जबकि वापस लेने की तिथि 9 मई है।
विज्ञापन


नामांकन के बाद से प्रत्याशियों को खर्च का पूरा ब्योरा रखना होगा। आंध्रप्रदेश समेत अधिकांश राज्यों में लोकसभा प्रत्याशी की खर्च सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम में यह सीमा 75 लाख रुपये है, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों के व्यय की सीमा क्षेत्र के आधार पर 75 लाख से 95 लाख रुपये तक है। राजधानी में लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। बीते लोकसभा चुनाव में यह राशि 70 लाख रुपये थी।
विज्ञापन


चुनाव का खर्चा नहीं बताने पर अयोग्य ठहराए 21 लोग
दिल्ली में पिछली बार लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके 21 लोग अयोग्य ठहराए गए हैं। इन लोगों ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। चुनाव आयोग की कार्रवाई को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को सूचित कर दिया है। आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1991 की धारा 10(क) के तहत कार्रवाई की है। इसके तहत चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को चुनाव खर्च की जानकारी देनी होती है। इस निर्धारित अवधि में चुनाव खर्च का लेखाजोखा आयोग को नहीं देने या जानकारी देने का कोई उचित कारण नहीं बताने पर तीन वर्ष की अवधि के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है। इस सूरत में अयोग्य ठहराए गए व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकते। दिल्ली में अयोग्य ठहराए गए तीन उम्मीदवार पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा विधानसभा में चुनाव लड़ने वाले 18 उम्मीदवार शामिल हैं। वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपान के दाम
  • थाली (पैक)--80 प्रति प्लेट
  • छोले भटूरे, राजमा चावल, कड़ी चावल- 37 रुपये प्रति मील
  • ब्रेड पकोड़ा या समोसा -6 रुपये प्रत्येक
  • सादी चाय या काॅफी -6 रुपये प्रत्येक कप
  • पानी का गिलास- 2 रुपये
  • पानी की बोतल- 16 रुपये
वाहनों का किराया (प्रतिदिन)
            वाहन का प्रकार--किराया
  • टाटा 407/409---2460
  • सूमो/क्वाल्स--2398
  • टेंपो ट्रेवल्स--7380
  • कार--1476
  • ऑटो--922
  • रिक्शा--615
  • ई-रिक्शा-- 738
  • टेंपो--861
  • ट्रैक्टर--1476
  • ट्रक--3075
ड्राइवरों का वेतन
  • प्रति माह--17234 रुपये
  • प्रति दिन--673 रुपये
कहां कितना खर्च
  • कुर्सी--10 रुपये प्रतिदिन
  • टेबल--25 रुपये प्रतिदिन
  • स्टेज सोफा--123 रुपये प्रत्येक
  • कालीन/गद्दे/दरी--3 रुपये प्रति वर्गमीटर
  • लाल कालीन--6 रुपये प्रति वर्गमीटर
  • हरा कालीन--4 रुपये प्रति वर्गमीटर
  • पंखा--74 रुपये प्रति
फोटो वगैरह
  • फोटोग्राफी--1107 प्रत्येक इवेंट
  • वीडियोग्राफी--1107 प्रत्येक इवेंट
  • प्रोजेक्टर--1845 प्रतिदिन
  • एलईडी--246 प्रत्येक वर्गफीट
  • एलसीडी--1107 प्रत्येक
  • डिजिटल स्क्रीन--246 प्रत्येक वर्गफीट
  • ड्रोन--4000 प्रत्येक इवेंट
  • नुक्कड़ नाटक--2460 प्रत्येक इवेंट
सवारी और अन्य सामान 
  • हाथी का किराया--6150 रुपये
  • घोड़े का किराया--3075 रुपये
  • माला (छोटी) --25 रुपये
  • फूलमाला (10 फीट) -1845
  • वॉकीटाॅकी (रोज प्रत्येक सेट) -246 रुपये
  • प्रिंटिड पेन- 6 रुपये
  • प्रिंटिड डायरी - 111 रुपये
  • बैनर- 9 रुपये प्रत्येक वर्गफीट
  • एयर बैलून (100 फीट)- 7380 रुपये
  • दीवार घड़ी--184 रुपये
ठिकाना
होटल के कमरे में किराया
  • दो सितारा होटल- 1968 रुपये प्रति कमरा
  • तीन सितारा होटल -3690 रुपये प्रति कमरा
  • चार व पांच सितारा होटल--6150 रुपये प्रति कमरा
प्राचर के लिए किसका कितना दाम
  • होर्डिंग -12 रुपये प्रति वर्गफीट
  • झंडा - 25 रुपये प्रति
  • पंफ्लेट - 80 पैसे
  • पोस्टर - 7 रुपये प्रति
  • झाड़ू - 25 रुपये प्रति
  • ढोल - 369 रुपये प्रतिदिन
  • टीशर्ट - 80 रुपये प्रति
  • पगड़ी--61 रुपये प्रति
  • टोपी--2 रुपये प्रति
(नोट : दाम पश्चिमी जिला निर्वाचन कार्यालय के हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed