फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections: Inputs regarding drone attack and attack on VIPs in Delhi during elections

Lok Sabha Elections : चुनाव के दौरान दिल्ली में ड्रोन अटैक और वीआईपी पर हमले के इनपुट, पुलिस आयुक्त ने की बैठक

Sat, 06 Apr 2024 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 05:36 AM IST
सार

ऐसे में वीआईपी की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों को फिल्म दिखाकर सभी परिस्थितियों के बारे में बताया गया कि कैसे लोग नेताओं के नजदीक चले जाते हैं

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Inputs regarding drone attack and attack on VIPs in Delhi during elections
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस को लोकसभा चुनाव के दौरान राजधानी में ड्रोन से हमले और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर हिंसा भड़काने के इनपुट मिले हैं। साथ ही, रोड शो के दौरान वीआईपी पर भी हमला किया जा सकता है। ऐसे में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में पुलिस आयुक्त ने सभी थानाध्यक्षों व सीनियर अधिकारियों को दिल्ली पुलिस मुख्यालय बुलाया था। मुख्यालय के आदर्श सभागार में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ने ड्रोन से हमले, नुकसान और बचाव आदि के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा रोड शो के दौरान जनता व वीआईपी एक दूसरे के पास आ जाते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में वीआईपी की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों को फिल्म दिखाकर सभी परिस्थितियों के बारे में बताया गया कि कैसे लोग नेताओं के नजदीक चले जाते हैं। वीआईपी को जनता के पास जाने और करीब आने से रोकने के लिए उन्होंने तरीके भी बताए। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व अमेरिका समेत अन्य देशों में चुनावों के दौरान वीआईपी पर हुए हमलों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चली बैठक
बैठक करीब पौने चार बजे शुरू हुईजो तीन घंटे तक चली। पुलिस आयुक्त ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से कहा कि वीआईपी की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की पहली प्राथमिकता है। सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो सके।

Trending Videos

कम मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों  में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

राष्ट्रीय औसत से कम मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों में मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने अधिकारियों को कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय औसत की तुलना में पिछले नौ लोकसभा चुनावों में दिल्ली में मतदान फीसदी कम रहा है। 1989 के लोकसभा चुनाव से शुरू हुई गिरावट 2019 के चुनाव तक बनी रही। ऐसे में इस बार दिल्ली में मतदान बढ़ाने पर सीईओ कार्यालय का जोर रहेगा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा है कि जहां पर मतदान फीसदी कम है, वहां केंद्रों पर सुविधाएं बेहतर बनाई जाएं। साथ ही, चुनाव से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं से संपर्क करें। इसके लिए आरडब्ल्यूए आदि से भी जुड़ें, ताकि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराया जा सके।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता को राहत पहुंचाने वाला : लवली
कांग्रेस के घोषणा पत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने जनता को राहत पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि देश की लगभग 95 प्रतिशत जनसंख्या के अधिकारों, हितों और जीविका को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हम किसान, महिल, श्रमिक व युवा न्याय में निहित देशवासियों के लिए 25 गारंटी तुरंत लागू करेंगे। गठबंधन की सरकार बनने के बाद घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे पूरे देश में लागू किए जाएगे। इन सभी योजनाओं को दिल्ली में भी लागू करवाकर जनता को लाभ पहुंचाने का विशेष तौर पर प्रयास किया जाएगा। 

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : धनखड़
प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में किसानों का कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया, हिमाचल प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन स्कीम लागू की नहीं की, राजस्थान में भी किसानों के कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया गया। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजटीय व्यवहारिकता नहीं हैं। बिना बजटीय प्रावधान के घोषणाएं पूरी नहीं हो सकती।

भाजपा ने चुनाव प्रचार की समीक्षा की
प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लगातार समीक्षा कर रही है। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने सभी सातों उम्मीदवाराें और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश के साथ दिल्ली में भी भाजपा के पक्ष में माहौल है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर विजय की रणनीति के साथ जुट जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed