{"_id":"65e6c3d945b1732dd7025dda","slug":"lok-sabha-elections-congress-preparing-to-bet-on-raman-bhalla-in-jammu-balveer-or-lal-singh-in-udhampur-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: जम्मू में रमन भल्ला, उधमपुर में बलवीर, लाल सिंह पर कांग्रेस की दांव लगाने की तैयारी","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
लोकसभा चुनाव: जम्मू में रमन भल्ला, उधमपुर में बलवीर, लाल सिंह पर कांग्रेस की दांव लगाने की तैयारी
Tue, 05 Mar 2024 01:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:38 PM IST
सार
जम्मू-रियासी सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला का नाम लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन पार्टी उधमपुर सीट को लेकर असमंजस में है। इस सीट से कांग्रेस के पूर्व में रहे नेता लाल सिंह दो बार सांसद रहे हैं। पार्टी चाहती है कि वह इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
रमन भल्ला और चौधरी लाल सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
भाजपा ने जम्मू-रियासी और उधमपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर इरादे साफ कर दिए हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन अभी तक दोनों सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाया है। सूत्रों की मानें तो तीन-चार दिन में इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
इसमें जम्मू-रियासी सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला का नाम लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन पार्टी उधमपुर सीट को लेकर असमंजस में है। इस सीट से कांग्रेस के पूर्व में रहे नेता लाल सिंह दो बार सांसद रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी चाहती है कि वह इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ें। इसे लेकर लाल सिंह से भीतर खाते बात भी चल रही है। लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। सूत्रों का मानना है कि कठुआ क्षेत्र के ही कांग्रेस वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह को उम्मीदवार बना सकती है।
विज्ञापन
रमन भल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला ने सोमवार को जम्मू में मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रमन भल्ला ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने के लिए कहा। पार्टी ने ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों से पार्टी की गतिविधियों को लेकर इनपुट मांगा।
विज्ञापन
रमन भल्ला ने उन पार्टियों की आलोचना की जो वोट बैंक की राजनीति के लिए विभिन्न भावनात्मक मुद्दों पर लोगों की भावनाओं का शोषण कर रहे हैं, लेकिन परिणाम देने में पूरी तरह से विफल रहे। भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे के बारे में लोगों को जागरूक करने और और सांप्रदायिक, विभाजनकारी और अलगाववादी ताकतों के नापाक मंसूबों को हराने के लिए कहा।