{"_id":"660870e0f9bc48fb6b0f3fa3","slug":"lok-sabha-elections-bjp-also-gambled-on-three-new-faces-of-party-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Election: पंजाब में भाजपा ने कांग्रेस-आप छोड़कर आए सांसदों पर भी खेला दांव, गुरुनगरी से 'राजनयिक' उम्मीदवार","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
LS Election: पंजाब में भाजपा ने कांग्रेस-आप छोड़कर आए सांसदों पर भी खेला दांव, गुरुनगरी से 'राजनयिक' उम्मीदवार
Sun, 31 Mar 2024 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 01:41 AM IST
सार
अमृतसर में भाजपा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू पर दांव खेला है। संधू कुछ ही समय पहले सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा में शामिल होने और अमृतसर से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं।
विज्ञापन
तरनजीत सिंह संधू
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पंजाब की छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को छोड़कर आए तीन सांसदों पर दांव खेला है।
विज्ञापन
इनमें पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते एवं लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पटियाला सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से ही उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
सुशील रिंकू को आप ने उपचुनाव में जालंधर सीट से ही अपना प्रत्याशी घोषित किया था। गुरदासुपर से सांसद एवं अभिनेता सांसद सन्नी देओल का टिकट काट कर पूर्व विधायक और डिप्टी स्पीकर रहे दिनेश सिंह बब्बू को थमा दिया गया है। अमृतसर में भाजपा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू पर दांव खेला है। संधू कुछ ही समय पहले सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा में शामिल होने और अमृतसर से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं।
विज्ञापन
फरीदकोट से सूफी गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया गया है। अभी वह उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। भाजपा ने जो छह उम्मीदवार घोषित किए हैं। उनमें चार मौजूदा सांसद हैं।