{"_id":"65f9ffe3b93bd2db5f035293","slug":"lok-sabha-elections-a-new-face-won-the-north-west-delhi-seat-every-time-2024-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर हर बार नए चेहरे ने बाजी मारी, तीन चुनाव में दो बार खिला कमल","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Elections : उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर हर बार नए चेहरे ने बाजी मारी, तीन चुनाव में दो बार खिला कमल
Wed, 20 Mar 2024 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:14 AM IST
सार
साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद साल 2009 के आम चुनाव से अस्तित्व में आई उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर अब तक तीन बार लोकसभा चुनाव हुए। इन चुनावों में दो बार भाजपा के उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचे,जबकि एक बार कांग्रेस की उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दिल्ली में लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर हर बार नए चेहरे में बाजी मारी। साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद साल 2009 के आम चुनाव से अस्तित्व में आई उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर अब तक तीन बार लोकसभा चुनाव हुए। इन चुनावों में दो बार भाजपा के उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचे,जबकि एक बार कांग्रेस की उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। यहां से जीते सांसद केंद्र सरकार में राज्यमंत्री तक रह चुके हैं।
विज्ञापन
साल 2009 से पहले इस सीट का अधिकांश हिस्सा बाहरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आता था। हरियाणा से सटे होने के कारण ग्रामीण परिवेश को अपने में समेटे हुए इस क्षेत्र में स्थानीय नेताओं का दबदबा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के अलावा दूसरे दल के नेता इस सीट से कभी भी कामयाब नहीं हो सके। परिसीमन से पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी। परिसीमन के तुरंत बाद हुए आम चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की उम्मीदवार ने ही जीत दर्ज की। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर कृष्णा तीरथ ने भाजपा की मीरा कंवारी को पौने दो लाख से अधिक वोटों से हटाया। जीत के बाद कृष्णा तीरथ मनमोहन सरकार में राज्यमंत्री बनीं। वहीं, साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया। जाे 2019 में हुए आम चुनाव में भी बरकरार रहा।
विज्ञापन
मौजूदा सांसद भाजपा का, नौ विधायक आप के
उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट में कुल दस विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां से फिलहाल हंसराज हंस सांसद हैं,जबकि लोकसभा सीट के अंतर्गत दस विधानसभा क्षेत्रों में नौ पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। इनमें से नरेला, बादली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किरारी, सुल्तानपुर माजरा, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी शामिल हैं। वहीं, भाजपा के विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से विधायक हैं।
विज्ञापन
छोटे दलों की नहीं बची जमानत
आरक्षित सीट होने के बाद भी इस सीट पर कभी छोटे दल के उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। यहां हुए चुनावों में भाजपा, आप और कांग्रेस के उम्मीदवार को छोड़कर दूसरे उम्मीदवार कभी भी जमानत नहीं बच पाए। जमानत बचाने के लिए उम्मीदवार को कुल वोट का छह फीसदी मतदान हासिल करना होता है।
कांग्रेस के खाते में है सीट
लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच हुए गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में आई है। कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जबकि भाजपा ने पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली में एक मात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है।
उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट
- कुल वोटर 2472910
- पुरुष 1339266
- महिला 1133406
- थर्ड जेंडर 238
वर्ष सांसद पार्टी
- 2009 कृष्णा तीरथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2014 उदित राज भारतीय जनता पार्टी
- 2019 हंस राज हंस भारतीय जनता पार्टी