Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok sabha election voting in jammu kashmir increase union minister jitendra singh

LS Election:'आतंकवाद से कई पीढ़ियां बर्बाद हुईं, अब लोग आगे बढ़ना चाहते', कश्मीर में मतदान पर बोले मंत्री

Sat, 25 May 2024 07:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 May 2024 07:15 PM IST
सार

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में हुए मतदान को लेकर कहा है कि 'पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के लोगों को यह समझाने में सफल रहे हैं कि आतंकवाद के चलते दो-तीन पीढ़ियां तबाह हो चुकी हैं।'

विज्ञापन
Lok sabha election voting in jammu kashmir increase union minister jitendra singh
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू कश्मीर की सीट पर 51 फीसदी मतदान हो चुका है। राज्य की अन्य सीटों पर भी देखें तो मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ा है और मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। 
विज्ञापन


आतंकवाद से तबाह हुईं दो-तीन पीढ़ियां
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह बेहद अहम चुनाव है और जिस तरह से बड़ी संख्या में लोग वोट कर रहे हैं, उससे सत्ताधारी दल खुश है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में हुए मतदान को लेकर कहा है कि 'पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के लोगों को यह समझाने में सफल रहे हैं कि आतंकवाद के चलते दो-तीन पीढ़ियां तबाह हो चुकी हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर के लोग अब आगे देखना चाहते हैं और वे अब उन अवसरों को देख सकते हैं, जो पीएम मोदी ने देशभर में उपलब्ध कराए हैं।'
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा 'पीडीपी नेताओं को बहुत दिक्कत हो रही है, जिसके चलते उन्होंने आज सुबह विरोध प्रदर्शन भी किया। यह एक तरह से दिखाता है कि उनकी स्थिति कमजोर हो रही है और लोकतांत्रिक ताकतें खुलकर कश्मीर घाटी के समर्थन में आ रही हैं। जो भी इसे स्वीकार नहीं करना चाहता, असल में समस्या उनके साथ है। वह खुद उससे सहमत नहीं है, जो वो कह रहे हैं।' कई मतदाताओं ने भी माना कि बीते 10 वर्षों में हालात में काफी बदलाव हुआ है। जम्मू कश्मीर की श्रीनगर, बारामूला, जम्मू और उधमपुर सीट पर भी 2019 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed