फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh lok sabha election: BJP announces panel of 3 candidates for Ladakh parliamentary constituency including

लोकसभा चुनाव: लद्दाख सीट के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम तय, किन्हें मिलेगा चुनाव लड़ने का मौका

Mon, 04 Mar 2024 02:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 02:03 PM IST
सार

लद्दाख में भाजपा ने वर्तमान सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, एलएएचडीसी लेह के मुख्य कार्यकारी पार्षद एडवोकेट ताशी ग्यालसन और चा निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद स्टैजिन लाकपा का नाम तय किया है। इनमें से किसी एक को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
ladakh lok sabha election: BJP announces panel of 3 candidates for Ladakh parliamentary constituency including
लद्दाख में लोकसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए सत्ता और विपक्ष दल ने चुनावी जोड़ तोड़ बिठाने शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष फुंटसोक स्टैनजिन और प्रदेश महासचिव की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर महत्त्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। इसमें लद्दाख संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया है। अब इन तीनों में से किसी एक उम्मीदवार का नाम भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को तय करना है।

विज्ञापन


भाजपा ने गहन विचार-विमर्श के बाद वर्तमान सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, एलएएचडीसी लेह के मुख्य कार्यकारी पार्षद एडवोकेट ताशी ग्यालसन और कारगिल जिले के जास्कर के चा निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद स्टैजिन लाकपा का नाम तय किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मौजूदा सांसद जामयांग  सेरिंग नामग्याल की घटती लोकप्रियता के  चलते पार्टी ने यह कदम उठाया है। एलएएचडीसी लेह के मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन इस सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि अभी प्रत्याशी के नाम की घोषणा किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्टैनजिन लाकपा ने बीते साल के अक्तूबर में हुए लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव में चा निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 234 वोटों से जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी तेनजिन सोनम को हराया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

इससे पूर्व बैठक में प्रदेश उपाध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और एलएएचडीसी, लेह के कार्यकारी पार्षदों सहित पार्टी के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। आंतरिक सर्वेक्षण तंत्र का उपयोग करते हुए, प्रतिभागियों ने प्रतिनिधित्व और क्षमता सुनिश्चित करते हुए एक व्यापक पैनल सूची बनाने के लिए परिश्रमपूर्वक विचार-विमर्श किया।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, उपस्थित प्रत्येक सदस्य को मतदान के लिए मतपत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, बैठक में भाग लेने में असमर्थ लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से वोट डालने का मौका दिया गया। सावधानीपूर्वक गिनती प्रक्रिया के बाद परिणाम औपचारिक रूप से आम सभा में घोषित किए गए। उम्मीदवारों का अंतिम पैनल अंतिम अनुमोदन प्रक्रिया के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व को विधिवत प्रस्तुत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed