फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   It'll be 2004 moment on June 4 hugely impressive turnaround in UP says Jairam Ramesh

Interview: ‘4 जून का परिणाम 2004 की याद दिलाएगा’, जयराम रमेश ने किया जीत का दावा; पीएम मोदी पर साधा निशाना

Tue, 21 May 2024 09:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 21 May 2024 09:57 PM IST
सार

Interview: एक साक्षात्कार में कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि 4 जून का परिणाम 2004 की याद दिलाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा

विज्ञापन
It'll be 2004 moment on June 4 hugely impressive turnaround in UP says Jairam Ramesh
जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है। राजनीतिक दलों के नेता विरोधियों पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि 4 जून को 2004 जैसा पल देखने को मिलेगा और लोकसभा चुनाव में INDI गठबंधन को स्पष्ट जनादेश मिलेगा। 

विज्ञापन


‘पीएम मोदी ने सांप्रदायिक पिच तैयार की’
एक साक्षात्कार में जयराम रमेश ने क्रिकेट की  शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सांप्रदायिक पिच को तैयार कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने इस पिच पर खेलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा ‘पीएम मोदी गुगली और बाउंसर फेंकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन, हमने उनकी गुगली, बाउंसर को सफलतापूर्वक खेला। जब हमने प्रधानमंत्री पर गुगली और बाउंसर फेंकी तो वो इसे खेल नहीं पाए।’ उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी भले ही एक सांप्रदायिक पिच तैयार कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पांच न्याय पच्चीस गारंटी की अपनी पिच नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'पांच न्याय पच्चीस गारंटी' कार्यक्रम एक संयुक्त प्रयास है और यह कांग्रेस के पक्ष को मजबूत करेगा।
विज्ञापन


‘4 जून का परिणाम 2004 की याद दिलाएगा’
कांग्रेस महासचिव ने विश्वास जताया कि 4 जून का परिणाम 2004 के उस क्षण की याद दिलाएगा, जब भाजपा इंडिया शाइनिंग अभियान के बावजूद सत्ता से बाहर हो गई थी। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि नतीजों के दिन उत्तर प्रदेश में नाटकीय बदलाव आएगा। जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में 80 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली जैसी जगहों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में युवा, महिलाएं, एससी, एसटी और ओबीसी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पीएम मोदी से तंग आ चुके हैं लोग’
जयराम रमेश ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री से पूरी तरह मोहभंग हो गया है क्योंकि लोग उनसे तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी थक चुके हैं और फीके पड़ गए हैं। उनके अनुसार INDI गठबंधन में पीएम पद के उम्मीदवार पर फैसला लेने में कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा  ‘यह चुनाव जनता बनाम पीएम मोदी का है। अभी 428 सीटों पर मतदान हुआ है। लेकिन, दो चरणों के बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि INDI गठबंधन को जनादेश मिलेगा। भाजपा दक्षिण में साफ होगी और उत्तर, पश्चिम और पूर्व में आधी हो जाएगी। मेरा आकलन कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से मिले फीडबैक पर आधारित है।’


‘19 अप्रैल से पीएम मोदी की भाषा बदल गई है’
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि 19 अप्रैल के बाद से पीएम मोदी की भाषा बदल गई है। उन्होंने विकसित भारत के बारे में बात नहीं की लेकिन हिंदू-मुस्लिम बयानबाजी शुरू कर दी।  सोमवार को पांचवें चरण के बाद मौजूदा लोकसभा चुनाव में 543 में से 428 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। अब 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें चरण के तहत मतदान होगा। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed