{"_id":"6637cf68cd376fedad087c49","slug":"gujarat-bjp-kshatriya-leaders-urge-community-to-forgive-parshottam-rupala-vote-for-nation-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: राजपूतों की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने क्षत्रियों को ही किया आगे, बोले- राष्ट्रहित में दें वोट","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Gujarat: राजपूतों की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने क्षत्रियों को ही किया आगे, बोले- राष्ट्रहित में दें वोट
Sun, 05 May 2024 11:56 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 05 May 2024 11:56 PM IST
सार
भाजपा के क्षत्रिय नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि 'हमें देश और सनातन धर्म की रक्षा करनी है। देश और गुजरात के विकास में राजपूत समाज का अहम योगदान है। जब विकास की यात्रा जारी है और इसे भविष्य में भी जारी रखें।'
विज्ञापन
परषोत्तम रूपाला
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात भाजपा के क्षत्रिय नेताओं ने राजपूत समुदाय से अपील की है कि वे परषोत्तम रूपाला को माफ कर दें और राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। रूपाला की बीते दिनों राजपूत समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ था और तब से ही राजपूत समुदाय रूपाला से नाराज है। राजपूत समुदाय ने भाजपा से रूपाला का राजकोट लोकसभा से टिकट काटने की मांग की थी। हालांकि भाजपा ने रूपाला का टिकट नहीं काटा, ऐसे में गुजरात का राजपूत समुदाय भाजपा को राजकोट, जामगनगर समेत 10 लोकसभा सीटों पर हराने का एलान किया है।
भाजपा के क्षत्रिय नेताओं ने जारी किया बयान
गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी है। ऐसे में भाजपा के क्षत्रिय नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर राजपूत समुदाय से अपील की है कि 'वे बड़ा दिल दिखाएं और राष्ट्रहित में भाजपा को वोट करें। भाजपा के क्षत्रिय नेता भी रूपाला की टिप्पणी से नाराज हैं, लेकिन रूपाला कई बार अपने बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं। वे ये भी अपील कर चुके हैं कि उनके बयान के लिए पीएम मोदी को सजा न दी जाए।' इस संयुक्त बयान पर गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा, आईके जडेजा, प्रदीप सिंह जडेजा, जयद्रथ सिंह परमार, और मंत्री बलवंत सिंह राजपूत शामिल हैं। साथ ही इस पर राजकोट के शाही परिवार के सदस्य मंधाता सिंह जडेजा, विधायक कीर्ति सिंह राणा, सीके रौलजी, अरुणसुन राना और राज्यसभा सांसद केसरीदेव सिंह जाला के भी हस्ताक्षर हैं।
बयान में कहा गया कि 'हमें देश और सनातन धर्म की रक्षा करनी है। देश और गुजरात के विकास में राजपूत समाज का अहम योगदान है। जब विकास की यात्रा जारी है और इसे भविष्य में भी जारी रखने के लिए हम क्षत्रिय समाज से अपील करते हैं कि वे चुनाव में अपना वोट भाजपा को दें।' भाजपा नेताओं ने कहा कि 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप के भावनगर सीट से उम्मीदवार ने भी शाही घरानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, लेकिन अभी तक समाज ने इनसे माफी की मांग नहीं की है। हम अपील करते हैं कि क्षेत्रिय समाज अपनी वोटिंग परंपरा को कायम रखते हुए भाजपा को वोट करे।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने भी जामनगर के शाही परिवार से की मुलाकात
भाजपा नेताओं ने कहा कि समाज के लोग कांग्रेस को वोट कैसे दे सकते हैं, जो हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। राजपूत समाज की नाराजगी को दूर करने की कोशिश के तहत पीएम मोदी ने 2 मई को जामनगर के शाही परिवार से भी मुलाकात की थी और क्षत्रिय समाज के योगदान की तारीफ भी की थी।