फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Ganiben Thakor won from Banaskantha Lok Sabha seat.

गनीबेन ठाकोर: वो चेहरा जिसने गुजरात में भाजपा को क्लीन स्वीप करने से रोका, बनासकांठा से कांग्रेस को दिलाई जीत

Wed, 05 Jun 2024 12:02 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 05 Jun 2024 12:02 AM IST
सार

गुजरात की 25 लीटों पर भाजपा को जीत तो हासिल हुई लेकिन एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गनीबेन ठाकोर को जीत मिली। इसी के साथ भाजपा का क्लीन स्पीप का सपना अधूरा रह गया। 

विज्ञापन
Ganiben Thakor won from Banaskantha Lok Sabha seat.
गनीबेन ठाकोर - फोटो : @ECI

विस्तार

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप नहीं कर पाई। राज्य की 25 सीटों पर भाजपा को जीत तो हासिल हुई लेकिन एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गनीबेन ठाकोर को जीत मिली। इसी के साथ भाजपा का क्लीन स्वीप का सपना अधूरा रह गया। गनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा सीट पर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार डॉ. रेखाबेन चौधरी के खिलाफ 31,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन


बनासकांठा लोकसभा सीट से दर्ज की जीत
गनीबेन ठाकोर वर्तमान में बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट से विधायक हैं। अब बनासकांठा लोकसभा सीट से जीत के साथ ही ठाकोर व्यक्तिगत रूप से गुजरात कांग्रेस में एक बड़ी नेता के रूप में उभरीं हैं। गनीबेन की जीत से कांग्रेस बेहद खुश है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य की एक लोकसभा में कांग्रेस को जीत मिली। कांग्रेस के पास इस समय गुजरात से केवल एक सांसद है, जो गुजरात कांग्रेस प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल हैं। गोहिल राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए हैं। 
विज्ञापन


बनासकांठा में भाजपा-कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार उतारे थे
गुजरात के 26 लोकसभा क्षेत्रों में बनासकांठा एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां कांग्रेस और भाजपा ने दो महिलाओं को एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतारा। ठाकोर जहां खुद को ‘बनासकांठा की बहन’ के रूप में पेश किया, तो रेखाबेन चौधरी ने खुद को ‘बनासकांठा की बेटी’ के रूप में पेश किया था। हालांकि, जीत बनासकांठा की बहन यानी गनीबेन ठाकोर की हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 से भाजपा का गढ़ रही है बनासकांठा सीट 
बनासकांठा निर्वाचन क्षेत्र 2012 के उप चुनावों के बाद परंपरागत रूप से भाजपा का गढ़ रहा है। इस बार के चुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बनासकांठा से जीत हासिल की। इसके बाद 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी परबतभाई पटेल ने इस सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पार्थी भटोल को 3.68 लाख वोटों के अंतर से मात दी थी। इस बार भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने परचम लहरा दिया। 

अपने चुनाव प्रचार में ठाकोर ने कांग्रेस नीत यूपीए सरकार द्वारा लाई गई विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, सिंचाई, स्वास्थ्य, रोजगार और वन अधिकार का उल्लेख किया था। इसके साथ ही इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed