फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Even workers of Cong, INDI alliance not turning out to vote for them: PM on low voter turnout

Interview: ‘विपक्ष के लोगों ने अपने नेताओं को नहीं दिया वोट’, कम मतदान पर PM मोदी; जम्मू-कश्मीर पर भी बोले

Mon, 20 May 2024 06:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 20 May 2024 06:03 PM IST
सार

Interview: पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के पक्ष में निचले स्तर का प्रचार किया है। यहां तक कि INDI गठबंधन का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेताओं को वोट नहीं दिया।

विज्ञापन
Even workers of Cong, INDI alliance not turning out to vote for them: PM on low voter turnout
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में कम मतदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी का कहना है कि कांग्रेस और INDI गठबंधन के सहयोगियों ने अपने नेताओं के पक्ष में निचले स्तर का प्रचार किया है। यहां तक कि INDI गठबंधन का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेताओं को वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। पीएम मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा कि विपक्षी गठबंधन को विश्वास हो गया है कि उनका जीत पाना मुश्किल है। इस वजह से विपक्ष के नेता जमीन पर भी नहीं दिखे। 

विज्ञापन

INDI गठबंधन ने पहले ही हार मान ली है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया भाजपा ने दस वर्षों में शानदार काम किया है और विपक्ष के पास लोगों के सामने कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। इस वजह से INDI गठबंधन ने पहले ही हार मान ली है। पीएम मोदी के अनुसार ‘मुझे लगता है कि अगर सभी दल विकास का एजेंडा तैयार करहने के लिए कड़ी मेहनत करें। जनता को मतदान के लिए प्रेरित करें तो हमारे लोकतंत्र की बेहतर सेवा हो सकती है।’ बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार इस बार के चुनाव में चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ। 2019 के चुनाव में चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने बताया है कि इस बार तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 में तीसरे चरण में 68.40 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2024 में दूसरे चरण में मतदान प्रतिशन 66.71 प्रतिशत रहा, जबकि 2019 में यह 69.64 प्रतिशत था। 2024 में पहले चरण में 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ और 2019 में यह 69.43 प्रतिशत था। 

विज्ञापन


‘जम्मू-कश्मीर को लेकर दिया हुआ वचन पूरा किया’ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने का वचन दिया था और आज भी सरकार इस पर कायम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने के लिए बहुत मेहनत की है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में श्रीनगर में रिकॉर्ड मतदान हुआ था और यह देखकर उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि मिली। प्रधानमंत्री ने कहा ‘जम्मू-कश्मीर के लोगों ने क्षेत्र में लोकतंत्र के विकास के लिए एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता को देखा।’ बता दें कि अगस्त 2019 में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘देश ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के सपनों को साकार होते देखा’
प्रधानमंत्री ने कहा ‘अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद देश ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के सपनों को साकार होते देखा। हमने मतदान के लिए जम्मू-कश्मीर की जनता के उत्साह को भी देखा।’ श्रीनगर में दशकों के बाद सबसे अधिक मतदान हुआ है। 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में श्रीनगर में 36.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह 1996 के बाद सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।


‘ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाना है, जिसका भविष्य उज्जवल हो’
पीएम मोदी ने आगे कहा ‘हम एक ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं जिसका भविष्य उज्ज्वल हो। यह कश्मीर के लिए हमारी आगे की रणनीति है। हमें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर संस्कृति, ज्ञान और पर्यटन के केंद्र के साथ-साथ एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) जैसी प्रौद्योगिकियों का केंद्र भी बने।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर दी है और चुनाव आयोग द्वारा शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने आगे कहा ‘हमने दिसंबर 2018 में जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव कराकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी की।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed