{"_id":"6636dc151d753d203503d7e8","slug":"election-problem-is-not-in-seats-wherever-you-go-you-will-lose-amit-shah-s-challenge-to-rahul-gandhi-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: '...दिक्कत सीट में नहीं, जहां जाओगे वहां हारोगे', अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Election: '...दिक्कत सीट में नहीं, जहां जाओगे वहां हारोगे', अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती
Sun, 05 May 2024 06:38 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, बोडेली/बसदा/दमन।
एजेंसी, बोडेली/बसदा/दमन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 05 May 2024 06:38 AM IST
सार
Lok Sabha Election: अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी की हालत आज क्या हो गई है। पहले अमेठी से लड़ते थे, स्मृति ईरानी से हारे तो भागकर वायनाड चले गए। इस बार वायनाड में जोखिम लग रहा तो अब रायबरेली आ गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली में बुरी तरह हारने वाले हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह यहां से वहां क्यों भाग रहे हैं। साथ ही कहा, राहुल बाबा मैं आपको बताता हूं कि सीटों में कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत तो आप में है। आप जहां जाओगे, वहां हारोगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुकाबला मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए शहजादे और एक चायवाले के बीच है। केंद्रीय गृह मंत्री ने ये बातें गुजरात के छोटा उदयपुर और वलसाड के अलावा दमन एवं दीव में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राहुल बाबा की हालत आज क्या हो गई है। पहले अमेठी से लड़ते थे, स्मृति ईरानी से हारे तो भागकर वायनाड चले गए। इस बार वायनाड में जोखिम लग रहा तो अब रायबरेली आ गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली में बुरी तरह हारने वाले हैं।
विज्ञापन
आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले के बोडेली कस्बे में चुनावी रैली के दौरान शाह ने विपक्षी गठबंधन पर दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के लिए निर्धारित कोटा को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल बाबा एंड कंपनी यह झूठ फैला रही है कि अगर नरेंद्र मोदी एक और बार प्रधानमंत्री बने तो आरक्षण खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी के पास 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत था। लेकिन, उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को कभी नहीं छुआ। शाह ने आगे कहा, यह मोदी की गारंटी है कि जब तक भाजपा सत्ता में है कोई आरक्षण को हाथ भी नहीं लगा सकता। यह तो कांग्रेस है जिसने दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के लिए तय कोटे को लूटा। कर्नाटक में उन्होंने ओबीसी के लिए निर्धारित आरक्षण में मुस्लिमों को कोटा दे दिया और तेलंगाना में भी मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया।
विज्ञापन
तुष्टीकरण करने वालों के वोट बैंक से नहीं डरते
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण रोकने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त करने का विरोध किया। राम मंदिर अभिषेक के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और यहां तक कि अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन कोई नहीं आया। शाह ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि वे अपने वोट बैंक से डरते हैं। आप जानते ही होंगे कि उनका वोट कौन है। साथ ही जोड़ा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों के वोटबैंक से नहीं डरती है।
मोदी सरकार ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा..
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने दस साल के कार्यकाल में देश से आतंकवाद को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, एक समय था जब पाकिस्तान से आए घुसपैठिए आए दिन देश में बम धमाके करके भाग जाते थे। पिछली कांग्रेस सरकारों ने कभी कदम नहीं उठाए, उन्हें डर था कि इससे उनका वोट बैंक प्रभावित हो सकता है। यह मोदी सरकार ही हैं जिसने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा।
शाह ने रैली में मौजूद लोगों से कहा, इस चुनाव में आपके पास दो विकल्प हैं। एक तरफ पीएम मोदी हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर अपने 23 साल के करियर के दौरान कभी कोई छुट्टी नहीं ली। दूसरी तरफ, तापमान बढ़ते ही छुट्टियां मनाने बैंकॉक चले जाने वाले राहुल बाबा हैं। एक तरफ, इंडी गठबंधन है जिन पर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप है। दूसरी तरफ, 23 साल के साफ-सुथरे ट्रैक रिकॉर्ड वाले पीएम मोदी हैं। पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल देने का मतलब है, आतंकवाद और नक्सलवाद का स्थायी समाधान और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना।
एक तरफ घोटालेबाज, दूसरी तरफ साफ-सुथरा ट्रैक रिकॉर्ड
आदिवासी विरोधी रही कांग्रेस...शाह ने कहा, विपक्ष सत्ता में आया तो पिछड़ी, एससी-एसटी के लिए निर्धारित कोटा छीनकर मुसलमानों को दे देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आदिवासी विरोधी थी, यही कारण है कि उसने लगभग 70 वर्षों तक आदिवासी समुदाय के किसी सदस्य को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया।