Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   EC releases LS seat-wise data on number of votes cast in first five phases

ECI: लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गए वोटों का डेटा जारी, जानें किस चरण में कितना हुआ मतदान

Sat, 25 May 2024 05:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 25 May 2024 05:35 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने कहा है कि पहले चरण में कुल कुल मिलाकर 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत, चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत और पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
EC releases LS seat-wise data on number of votes cast in first five phases
पांच चरण में मतदान के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गए वोटों का डेटा जारी कर दिया है। पांच चरण का डेटा डारी करते हुए चुनाव आयोग ने कहा है कि पहले चरण में कुल कुल मिलाकर 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत, चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत और पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने किया ये दावा
अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए चुनाव आयोग ने यह दावा भी किया है कि वोटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आयोग ने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बिगाड़ने के लिए झूठी कहानियां गढ़ना एक शगल हो गया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के मतदान के बाद 48 घंटे के भीतर अपनी वेबसाइट पर मतदान डेटा अपलोड करने की मांग को अनुचित करार दिया था। दरअसल शीर्ष अदालत में यह मांग गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने उठाई थी। चुनाव आयोग ने तर्क दिया था कि ऐसा करने से चुनाव की स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन


पांच चरणों में कहां, कितना मतदान? 

  • पहले चरण में कुल 166386344 मतदाता थे और कुल मिलाकर 110052103 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले चरण का मतदान प्रतिशत 66.14 रहा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरे चरण में कुल 158645484 मतदाताओं में से 105830572 वोट डाला। दूसरे चरण में कुल 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ। 
  • तीसरे चरण में 172404907 वोटर थे, जबकि 113234676 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चरण में  65.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 
  • चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुल 177075629 मतदाताओं में से 122469319 मतदाताओं ने वोट डाला।
  • पांचवें चरण में कुल 89567973 मतदाताओं में से 55710618 लोगों ने वोट डाला। पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed