फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Aam Aadmi Party's 'Jail Jail Answer with Vote' campaign launched

Delhi : आम आदमी पार्टी का ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू, भाजपा ने कहा इसका उत्तर दिल्लीवाले देंगे

Wed, 10 Apr 2024 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 05:28 AM IST
सार

आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के विश्वास नगर से कैंपेन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर केजरीवाल को जेल भेजने के बारे में बताया।

विज्ञापन
Delhi: Aam Aadmi Party's 'Jail Jail Answer with Vote' campaign launched
आप का अभियान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन शुरू किया है। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के विश्वास नगर से कैंपेन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर केजरीवाल को जेल भेजने के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल को जेल भेजने से दुखी है। जनता ने संकल्प लिया है कि केजरीवाल को जेल भेजने का जवाब वोट से देंगे। मोदी सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाते हुए केजरीवाल को जेल में डालकर चुनाव प्रचार से रोक दिया है, लेकिन हम केजरीवाल बनकर उनका संदेश घर-घर पहुंचाएंगे। वह उनके कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 24 घंटे मुफ्त बिजली दी व मुफ्त पानी दिया। स्कूल और अस्पतालों को बेहतर किया। महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर भेजना शुरू किया। इस बार के बजट में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की व्यवस्था की, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विश्वास नगर की जनता में भी काफी गुस्सा दिखा। लोगों ने कहा कि केजरीवाल को षड्यंत्र रचकर भाजपा ने जेल में डाला है। वह किसी भी हालत में भाजपा का षड्यंत्र कामयाब नहीं होने देंगे।

भाजपा ने कहा-जनता वोट की ऐसी चोट देगी कि आप राजनीति से साफ हो जाएगी
भाजपा ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया है। कहा कि स्कूल भ्रष्टाचार का केंद्र बन गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बुनियादी शिक्षा तक नहीं दी जा रही है। 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली में सरकार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है और दिल्ली की जनता 25 मई को केजरीवाल सरकार को वोट की ऐसी चोट देगी कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की राजनीति से साफ हो जाएगी। केजरीवाल सरकार के राज में दिल्ली के बच्चे पेड़ की छांव में शिक्षा लेने को मजबूर हैं, ऐसा तो देश में कहीं नहीं देखा गया है। जर्जर भवनों में क्षमता से अधिक बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। कभी पंखा टूटकर छात्र-छात्राओं के ऊपर गिर जाता है तो कभी छत का प्लास्टर। करोड़ों रुपये खर्च कर मोहल्ला क्लीनिकों का प्रचार किया गया लेकिन उनमें लोगों का इलाज नहीं होता। यह मोहल्ला क्लीनिक असामाजिक तत्वों, जानवरों और नशाखोरी करने वाले लोगों का अड्डा बन गए हैं। 

दिल्ली के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस दिल्ली के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रदेश नेताओं की एक टीम घोषणा पत्र तैयार कर रही है। वह दिल्ली की समस्याओं के समाधान व जनता के हितों को घोषणा पत्र में शामिल करेगी। 

कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर के लिए न्याय पत्र के तौर पर घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। वह दिल्ली में सात में से तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि समझौतेे के तहत चार सीटें आम आदमी पार्टी को दी हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के लिए अलग से घोेषणा पत्र करीब-करीब तैयार कर लिया है। पार्टी नेता इस घोषणा पत्र को जल्द ही जारी करेंगे। पार्टी नेताओं ने दिल्ली के घोषणा पत्र में दिल्ली की केंद्र सरकार से जुड़ीं समस्याओं का समाधान बताने का कार्य किया है।


इसी तरह केंद्र सरकार की योजनाएं दिल्ली के लोगों को भी उपलब्ध कराने के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर जारी किया ‘न्याय पत्र’ देश की आवाज है। यह करोड़ों लोगों की आशाओं, अपेक्षाओं, उपेक्षाओं, आकांक्षाओं, दुख, तकलीफों के समाधान का प्रतिबिंब है। 10 वर्षों से भाजपा की केंद्र सरकार की उपेक्षा व अनदेखी झेल रहे देशवासियों की परेशानियों का हल कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आने के तुरंत बाद निकालने का कार्य करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed