फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Country's biggest leader given up morality, does not walk on path of truth: Priyanka Gandhi on PM

Karnataka: 'देश के सबसे बड़े नेता ने छोड़ी नैतिकता, सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते', प्रियंका का PM पर निशाना

Tue, 23 Apr 2024 06:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि एक समय था जब हम उम्मीद करते थे कि हमारे नेता सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे। लेकिन आज देश का सबसे बड़ा नेता अपने रुख, अपने गौरव और अपनी प्रसिद्धि को दिखाने के लिए बाहर निकलता है। सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलता है। 

विज्ञापन
Country's biggest leader given up morality, does not walk on path of truth: Priyanka Gandhi on PM
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरी ओर, सियासी नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंन आरोप लगाया कि देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी हैं। लोगों के सामने नाटक करते हैं और सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी आवाज दबाकर उसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनके बैंक खाते जब्त किए जा रहे हैं। दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा, एक समय था जब एक नेता खड़ा होता था और देश के लोग उससे नैतिक व्यक्ति होने की उम्मीद करते थे। लेकिन आज देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता को छोड़ दिया है और आपके सामने नाटक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, एक समय था जब हम उम्मीद करते थे कि हमारे नेता सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे। लेकिन आज देश का सबसे बड़ा नेता अपने रुख, अपने गौरव और अपनी प्रसिद्धि को दिखाने के लिए बाहर निकलता है। सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खत्म हो चुकी चुनावी बॉन्ड योजना को लेकर प्रियंका ने कहा, जिन कंपनियों पर छापे मारे गए, उन्होंने भाजपा को चंदा दिया और फिर उनके खिलाफ मामले बंद हो गए। उन्होंने आरोप लगाया, अब साफ हो गया है कि नोटबंदी के जरिए कैसे कालाधन सफेद हुआ और फिर इसे भाजपा के खाते में कैसे जमा किया गया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि जो कंपनियां सौ करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाईं, उन्होंने (चुनावी बॉन्ड योजना के तहत) भाजपा 1,100 करोड़ रुपये कैसे दान दिए।  


प्रियंका ने आरोप लगाया, विपक्ष को भ्रष्ट बताकर निशाना बनाया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा भ्रष्ट है और इसने पिछले दस साल में देश को गुमराह किया है। उन्होंने भाजपा के एक नेता के संविधान को बदलने की बात करने वाले बयान को याद करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सावधान हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा, आपको संविधान को बदलने की बात करने वालों की बात को ध्यान से सुनना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed