फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   congress candidate list for lok sabha election godda dhanbad chatra jharkahnd

Congress Candidate List: कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट

Tue, 16 Apr 2024 06:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 Apr 2024 06:18 PM IST
सार

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।

विज्ञापन
congress candidate list for lok sabha election godda dhanbad chatra jharkahnd
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। जिसमें गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह, चतरा से कृष्णा नंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है। गोड्डा सीट पर दीपिका पांडे सिंह का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे से होगा। वहीं चतरा में कृष्णानंद त्रिपाठी के सामने भाजपा के कालीचरण सिंह की चुनौती है। धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की अनुपमा सिंह को भाजपा के ढुलु महतो से मुकाबला करना होगा। 
विज्ञापन


झारखंड में छह सीटों पर कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का एलान
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां का गठबंधन है। गठबंधन के तहत राज्य की 14 लोकसभा सीटों के बंटवारे का अभी तक अंतिम एलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड में कांग्रेस 7, झामुमो 5 और एक-एक सीट पर राजद और भाकपा माले चुनाव लडे़ंगी। झामुमो राज्य की दुमका, राजमहल, गिरिडीह और सिंहभूम सीट पर अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। वहीं कांग्रेस खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। अब गोड्डा, चतरा और धनबाद से भी पार्टी ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस तरह अब तक कांग्रेस झारखंड में छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 
विज्ञापन




हाल ही में कांग्रेस ने अपने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की, जिसमें जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। जेपी अग्रवाल को पार्टी ने चांदनी चौक से और उत्तर पश्चिम सीट से उदित राज को मौका दिया है। दिल्ली के अलावा कांग्रेस ने पंजाब की छह सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed