फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bjp First List lok sabha election 2024 Election clash between Rajnath Singh and Ravidas Mehrotra in Lucknow

Bjp First List: इन 23 सीटों पर सपा-भाजपा के बीच दिलचस्प होगा मुकाबला, लखनऊ में राजनाथ सिंह की इनसे होगी टक्कर

Sun, 03 Mar 2024 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Mar 2024 10:06 AM IST
सार

Bjp First List: भाजपा ने शनिवार की रात 195 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। यूपी की भी 51 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। लखनऊ में राजनाथ सिंह और सपा के रविदास मेहरोत्रा के बीच भिड़ंत होगी। मोहनलाल गंज सीट से भाजपा के कौशल किशोर और सपा के आरके चौधरी आमने-सामने होंगे। 

विज्ञापन
Bjp First List lok sabha election 2024 Election clash between Rajnath Singh and Ravidas Mehrotra in Lucknow
Bjp First List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 23 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर भाजपा और सपा दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बस्ती में एक बार फिर मौजूदा सांसद हरीश द्विवेदी और राम प्रसाद चौधरी आमने-सामने होंगे। पिछली बार हरीश द्विवेदी भाजपा के ही टिकट पर जीते थे, जबकि बस्ती सीट सपा-बसपा गठबंधन के तहत बसपा के खाते में गई थी। 
विज्ञापन


बसपा ने राम प्रसाद चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था, जबकि इस बार उन्हें सपा ने टिकट दिया है। लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह और सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के बीच भिड़ंत होगी। मोहनलालगंज में भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर का मुकाबला सपा के आरके चौधरी से होगा।
विज्ञापन


सपा अभी तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसमें से संभल सीट के प्रत्याशी शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो चुका है, जबकि वाराणसी सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में जाने के कारण सपा ने वहां से अपने प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह पटेल को वापस ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से सपा के आधिकारिक तौर पर 29 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें से 23 सीटों पर शनिवार को भाजपा ने भी प्रत्याशी उतारकर राजनीतिक जंग की स्तिथि पूरी तरह से साफ कर दी कि कहां से कौन आमने-सामने होगा।

इन 23 सीटों पर सपा-भाजपा में टक्कर
कैराना, मुजफ्फरनगर, एटा, आंवला, शाहजहांपुर सुरक्षित, खीरी, धौरहरा, हरदोई सुरक्षित, मिश्रिख सुरक्षित, उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, बांदा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर व चंदौली। मुजफ्फरनगर में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. संजीव बालियान का मुकाबला रालोद के अजित सिंह से हुआ था। इस बार रालोद के एनडीए के साथ आ जाने से पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी डॉ. संजीव बालियान का प्रचार करते हुए दिखेंगे। जबकि, बालियान का मुकाबला सपा के हरेंद्र मलिक से होगा।

 

उन्नाव में साक्षी महाराज के सामने अनु टंडन
एटा में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह (राजू भैया) का मुकाबला पिछली बार सपा के देवेंद्र यादव से हुआ था, लेकिन इस बार सपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए वहां यादव जाति का प्रत्याशी देने के बजाय देवेश शाक्य को उतारा है। उन्नाव में सपा ने इस बार अनु टंडन को टिकट दिया है, जो पिछली बार कांग्रेस की प्रत्याशी थीं। इस तरह से अनु टंडन भाजपा प्रत्याशी व सांसद साक्षी महाराज के मुकाबले में होंगी। 

 

फैजाबाद सीट पर भाजपा के लल्लू सिंह का पिछली बार सपा के आनंद सेन यादव से मुकाबला हुआ था, जबकि इस बार पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद को सपा ने यहां से टिकट दिया है। गोंडा में भाजपा प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह के मुकाबले पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा सपा प्रत्याशी के रूप में होंगी। 

 

फर्रुखाबाद में भाजपा के मुकेश राजपूत के सामने इस बार सपा के डॉ. नवल किशोर शाक्य होंगे। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी व सांसद दिनेश लाल निरहुआ का मुकाबला सपा के प्रत्याशी अखिलेश यादव से हो सकता है। हालांकि, सपा ने अभी तक आधिकारिक रूप से अखिलेश के नाम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed