Lok Sabha Election: अलीगढ़ के 27.64 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद, नये वोटर निभाएंगे अहम भूमिका
अलीगढ़ की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र के करीब 27.59 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सांसद का चुनाव करेंगे। इनमें कुल पुरुष मतदाता 1470644, महिला 1288435 एवं 136 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
विस्तार
इस बार अलीगढ़ जनपद के 27.64 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। भले ही अभी लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता व चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर है। प्रशासन की उन बूथों पर नजर है, जहां पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है।
जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र के करीब 27.59 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सांसद का चुनाव करेंगे। इनमें कुल पुरुष मतदाता 1470644, महिला 1288435 एवं 136 थर्ड जेंडर शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में इस बार युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिले में करीब 36 हजार नए युवा मतदाता (18 से 20 वर्ष ) हैं, जो पहली बार लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालेंगे। निर्वाचन विभाग ने चुनाव को लेकर मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर खासा जोर है। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेने वाले युवा मतदाताओं के नाम नई मतदाता सूची में बढ़ाए गए हैं। उम्मीद है, इस बार चुनाव में वे अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा । - पंकज कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन
विधानसभा का नाम, पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता
71 -खैर 215011, 187865, 24, 402900
72- बरौली 204537, 180866, 14, 385417
73- अतरौली 213256, 185082, 05, 398343
74- छर्रा 203801, 176928, 17, 380746
75- कोल 214150, 190195, 29, 404374
76 शहर 209033, 184258, 41, 393332
77- इगलास 210856, 183241, 06, 394103
- पुरुष मतदाता 1470644
- महिला मतदाता 1288435
- थर्ड जेंडर मतदाता 136
- कुल मतदाता 27,59,215