फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Polls 2024 will be interesting in Delhi after Kanhaiya Kumar Sunita Kejriwal add political flavor

Lok Sabha Polls: दिल्ली में दिलचस्प होगा 2024 का रण, कन्हैया के बाद सुनीता केजरीवाल लगा सकती हैं सियासी तड़का

Tue, 16 Apr 2024 09:36 AM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:36 AM IST
सार

पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा की थी। इस मंत्रणा में सुनीता केजरीवाल को लेकर चर्चा और सुनीता की भूमिका काफी अहम थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के जमानत पर बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में भी खासा तेजी आने के संकेत हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024 will be interesting in Delhi after Kanhaiya Kumar Sunita Kejriwal add political flavor
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी? आम आदमी पार्टी के अंदरखाने से यह खबर बाहर आने लगी है। आम आदमी पार्टी की स्थापना के दिनों से सक्रिय राजेश चौधरी के मुताबिक सुनीता केजरीवाल सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इस सीट से आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ, मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कन्हैया कुमार मैदान में आ रहे हैं। कुल मिलाकर विपक्ष की योजना दिल्ली में 2024 के रण को दिलचस्प बनाने की है।

विज्ञापन


सोमनाथ भारती की जगह पर लड़ सकती हैं सुनीता केजरीवाल 
पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा की थी। इस मंत्रणा में सुनीता केजरीवाल को लेकर चर्चा और सुनीता की भूमिका काफी अहम थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के जमानत पर बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में भी खासा तेजी आने के संकेत हैं। पार्टी ने 16 अप्रैल से 23 मई तक के लिए आक्रामक चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई है। इसके लिए दिल्ली की 45 विधानसभाओं पर खास फोकस करने की योजना है। इसमें अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, दिल्ली की जनता का अपमान और ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग को केंद्र में रखकर प्रचार अभियान को धार देने की योजना है। सुनीता केजरीवाल के बारे में भी सूत्र बताते हैं कि वह गुजरात समेत देश के कुछ राज्यों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करने जा सकती हैं। ताजा चर्चा इसकी भी है कि सुनीता केजरीवाल को भी नई दिल्ली की सीट से सोमनाथ भारती के स्थान पर आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की तरह कांग्रेस भी करेगी दिल्ली में आक्रामक प्रचार
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ समझौते में तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। चांदनी चौक से प्रणीण खंडेलवाल भाजपा के उम्मीदवार हैं, तो उनसे मुकाबले में कांग्रेस ने अपने अनुभवी नेता जयप्रकाश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया के मुकाबले में कांग्रेस ने उदित राज को प्रत्याशी बनाया है। उदित राज दलित नेता हैं और लगातार अपनी आवाज मजबूती से रखते हैं। योगेंद्र चंदोलिया भी प्रवीण खंडेलवाल की तरह जमीन से उठे नेता हैं। लेकिन सबसे कड़ा मुकाबला उत्तर पूर्व दिल्ली से होने की उम्मीद है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता, गायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी हैं। जवाब में कांग्रेस ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कन्हैया कुमार न केवल युवा नेता हैं, बल्कि अपने बयानों और राजनीतिक समझ के लिए भी जाने जाते हैं। युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं।

बांसुरी स्वराज हैं हाई प्रोफाइल सीट से प्रत्याशी
नई दिल्ली लोकसभा सीट को काफी अहम माना जाता है। यहां से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा है। मां की तरह बांसुरी भी अच्छी वक्ता हैं। सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं। बांसुरी से मुकाबले में सोमनाथ भारती प्रत्याशी हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा की मुसीबत बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि सुनीता के मैदान में उतरने के बाद दिल्ली में लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। इस बार भाजपा ने अपने छह प्रत्याशियों को बदला है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा मैदान में हैं, तो उनके मुकाबले में आम आदमी पार्टी ने कुलदीप कुमार पर भरोसा जताया है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा की कमलजीत सेहरावत को पुराने कांग्रेसी और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए महाबल मिश्र टक्कर दे रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली से भाजपा ने रामवीर सिंह विधूड़ी को टिकट दिया है, तो आप ने सहीराम पहलवान को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed