फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Polls 2024: Rahul's sharp attack on PM Modi, said- constitutional institutions are not private prope

Lok Sabha Polls 2024: राहुल का पीएम मोदी पर तीखा वार, बोले- संवैधानिक संस्थाएं निजी संपत्ति नहीं

Mon, 15 Apr 2024 07:06 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 15 Apr 2024 07:06 PM IST
सार

सोमवार को एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाएं किसी की निजी संपत्ति नहीं है, हर नागरिक का उस पर हक है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024: Rahul's sharp attack on PM Modi, said- constitutional institutions are not private prope
सभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में  जुबानी जंग छिड़ी हुई है। सत्ता के लिए दोनों की पार्टी अपने-अपने घोषणा-पत्र और वादों के साथ जनता के बीच में पहुंच रही हैं। सोमवार को एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाएं किसी की निजी संपत्ति नहीं है, हर नागरिक का उस पर हक है।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी वेल्लीमुंडा में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर तीखे वार किए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका हो, चुनाव आयोग हो, सीबीआई हो, ईडी, आयकर विभाग या उच्चाधिकारी इन सभी में आरएसएस के लोगों को बैठाया जा रहा है और इन पर कब्जा किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत गुट ये मानता है कि संस्थाएं भारत की हैं, किसी एक संगठन की नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान बचाने का है यह चुनाव
भाजपा और उसकी नीतियों पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने का है। एक तरफ वो लोग हैं जो इसे नष्ट करना चाहते हैं, दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो इसे बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सभी भारतीयों के अधिकारों की रक्षा करता है। हर भाषा, हर समुदाय, हर धर्म को मानने वाले, हर राज्य के लोग संविधान की नजर में एक समान हैं।


संविधान बदले की बात करते है भाजपा सांसद
राहुल गांधी ने कहा कि संस्थाएं प्रधानमंत्री की निजी संपत्ति नहीं है। हर दिन कोई भाजपा का सांसद कहता है कि हम संविधान बदल देंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आरएसएस को भारत का संविधान बदलने नहीं देगी। वे बोले कि कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है कि हर समुदाय, धर्म और राज्य की परवाह किए बिना हर एक भारतीय की रक्षा करना।

वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने चुनाव अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने अप्रैल में वायनाड में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उसके बाद से एक रोड शो करके चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान गांधी ने वायनाड से 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। केरल की 20 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed