फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Polls 2024: Rahul Gandhi's sharp attack on PM Modi, said- he is a puppet of rich businessmen

Lok Sabha Polls 2024: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार, कहा- वे अमीर व्यापारियों के हाथ की कठपुतली

Tue, 16 Apr 2024 01:32 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 16 Apr 2024 01:32 PM IST
सार

एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को देश के अमीर व्यापारियों के हाथ की कठपुतली है। प्रधानमंत्री भारत के पांच-छह अमीर व्यापारियों की रक्षा करना, बैंक ऋण माफ करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024: Rahul Gandhi's sharp attack on PM Modi, said- he is a puppet of rich businessmen
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आते ही सभी दलों में घमासान चल रहा है। एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा वार करते हुए कहा है कि वे अमीर व्यापारियों के हाथ का हथियार हैं। 
विज्ञापन


 केरल की 20 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार चल रहा है। वायनाड से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल मोदी ने अपना नामांकन पत्र भरा है। इसके साथ ही वे लगातार अपने चुनाव प्रचार में भाजपा को घेरते चले आ रहे हैं। वहीं भाजपा द्वारा ही हर चुनावी सभा में कांग्रेस पर पलटवार किया जा रहा है। अब एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को देश के अमीर व्यापारी का हथियार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के पांच-छह अमीर व्यापारियों के हाथ का साधन हैं। जोकि अमीर व्यापारियों की रक्षा करना, बैंक ऋण माफ करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी ने देश के 20-25 लोगों को करीब 16 लाख करोड़ रुपये दिये हैं। अपने रोड शो में उन्होंने मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि, "वह देश में किसानों के सामने आने वाले मुद्दों, बेरोजगारी या मूल्य वृद्धि के बारे में बात नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन वसूली है चुनावी बांड
प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी बांउ को राहुल गांधी ने जबरन वसूली बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को अपनी निजी संस्थाएं समझ कर काबू कर रही हैं। 


यह चुनाव संविधान बचाने की लड़ाई है
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश के संविधान नष्ट करना चाहती है। कई भाजपा नेता संविधान को बदलने और नष्ट करने के बयान दे चुके हैं। इस कारण से इस बार का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का बचाने के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed