फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok sabha polls 2024: Akbaruddin called himself a snake charmer, said- all snakes dance to my tune

Lok sabha polls 2024: अकबरुद्दीन ने खुद को बताया 'सपेरा', कहा- 'सभी सांप मेरी धुन पर नाचते हैं'

Tue, 16 Apr 2024 11:50 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 16 Apr 2024 11:50 AM IST
सार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने खुद को सपेरा बताते हुए कहा कि वे जहरीले सांपों के बीच रहते हैं। सभी सांप उनकी धुन पर नाचते हैं। लोग एआईएमआईएम जहां है, वहीं खड़ी रहेगी।
 

विज्ञापन
Lok sabha polls 2024: Akbaruddin called himself a snake charmer, said- all snakes dance to my tune
अकबरुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने खुद को सपेरा बताते हुए कहा कि वे जहरीले सांपों के बीच रहते हैं। सभी सांप उनकी धुन पर नाचते हैं। लोग एआईएमआईएम जहां है, वहीं खड़ी रहेगी।
विज्ञापन


दरअसल एआईएमआईएम को भाजपा की टीम कहे जाने पर अकबरुद्दीन भड़क उठे। उन्होंने हैदराबाद के याकूतपुरा इलाके में ईद मिलाप में कई लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कुछ लोग यह कह रहे हैं कि एआईएमआईएम उस टीम के साथ है, कोई कह रहा दूसरी टीम के साथ है। एआईएमआईएम जहां है वह हमेशा वहां ही खड़ी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ताकत और महानता की इकाई है। यह केवल लोगों की भलाई के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कि वे जहरीले सांपों के बीच रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि मैं भी ऐसा सपेरा हूं कि ये सांप मेरी धुन पर नाचते हैं। वे बोले कि उन्हें पहचानना आता है कि कौन सा सांप ज्यादा जहरीला है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग एक वक्त तक उनकी पाटी को भाजपा की बी पार्टी कहा करते थे, आज वही हमारी पार्टी से समर्थन की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


जान से मारने की मिली थी धमकी
1 अप्रैल को दिवंगत गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात के बाद धमकियां मिलीं। असदुद्दीन ओवैसी ने भारत के चुनाव आयोग से इस मामले में धमकी भरे सोशल मीडिया पोस्ट की निगरानी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आसानी से दूर नहीं होंगे। वे इस धमकी पर कहते हैं कि "हम डरते नहीं हैं और परवाह नहीं करते हैं, लेकिन देखो स्थिति कैसी है? मुझे नहीं पता कि मैं कैसे मरूंगा, या कोई मुझे जेल में जहर देकर मार देगा या नहीं। मुझे जेल में डाल दिया जाएगा या गोली मार दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि यह सब नहीं होगा, लेकिन कुछ कह नहीं सकते।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईएमआईएम मुकाबले को तैयार
ओवैसी ने एक चुनावी सभा में कहा कि उन्हें पूरी ताकत से चुनाव लड़ने दिया जाए, वे हर मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने हैदराबाद की जनता से वोट की अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बेरोजगारी और बदहाली की चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed