फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi

छठे चरण की हॉट सीटें: मंत्री, पूर्व सीएम से कलाकार तक की किस्मत ईवीएम में बंद, जानें कहां-कैसी वोटिंग हुई?

Sat, 25 May 2024 06:32 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 25 May 2024 06:32 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 6th Charan 2024 :लोकसभा चुनाव के छठे दौर का मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में आठ प्रदेशों से 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और महबूबा मुफ्ती तक की किस्मत इस चरण में ईवीएम में कैद हो गई।  

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शनिवार (25 मई) को खत्म हो गया। इस चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान कराया गया। इन सीटों पर कुल 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। जिन सीटों पर मतदान हुआ, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, हरियाणा के चौटाला परिवार के तीन सदस्य और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ की भी सीटें शामिल हैं। 

विज्ञापन

आइये जानते हैं छठे चरण की हॉट सीटों के बारे में..

उम्मीदवार सीट 2019 में वोट % 2024 में वोट % (5 बजे तक)
मेनका गांधी सुल्तानपुर 56.37 53.6
मनोहर लाल करनाल 68.35 55.71
महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजोरी 8.98 51.35
मनोज तिवारी बनाम कन्हैया उत्तर पूर्वी दिल्ली 63.86 57.97
राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण 60.3 55.78
दिनेश लाल बनाम धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ 57.56 54.2
चौटाला परिवार हिसार 72.43 53.85
बांसुरी स्वराज नई दिल्ली 56.91 50.44
दीपेंद्र हुड्डा रोहतक 70.52 58.28
अशोक तंवर बनाम कुमारी सैलजा सिरसा 75.99 59.57
राव इंद्रजीत बनाम राज बब्बर गुड़गांव 67.33 51.75
धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर 76.72 65.91
संबित पात्रा पुरी 72.72 61.17
अभिजीत गंगोपाध्याय तामलुक 85.38 79.79
सौमित्र खान बिष्णुपुर 87.34 81.47

 

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

मेनका गांधी: उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। यहां से भाजपा की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, शुरुआत में संशय बना हुआ था कि सुल्तानपुर से भाजपा मेनका को ही मौका देगी या किसी अन्य चेहरे को। दरअसल, पीलीभीत में मेनका के बेटे वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया था। इस चुनाव में भाजपा नेता के सामने सपा ने पूर्व विधायक रामभुआल निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बसपा ने जिला पंचायत सदस्य उदयराज वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा से मेनका गांधी जीती थीं। उस चुनाव में यहां 56.37% मतदान दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

मनोहर लाल: इस चुनाव में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी किस्मत आजमा रहे हैं। हरियाणा की करनाल सीट से भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को उतारा है। मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी की ताजपोशी से पहले वह हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। अब विधायकी से इस्तीफा देकर लोकसभा की जंग में उतरे हैं। उनके सामने युवा कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा हैं। इसके अलावा जजपा ने देवेंद्र कादियान को मौका दिया है। बीते चुनाव में करनाल में भाजपा के संजय भाटिया ने जीत दर्ज की थी। 2019 में यहां 68.35% वोटिंग दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

महबूबा मुफ्ती: छठे चरण में जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हुई। पीडीपी से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं। वहीं मुफ्ती के सामने जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस से मियां अल्ताफ अहमद उतरे हैं। भाजपा ने कश्मीर की तीनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। 2019 में यहां जेकेएनसी से हसनैन मसूदी को जीत दर्ज की थी। बीते चुनाव में अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर मात्र 8.98% लोगों ने मतदान किया था।

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

मनोज बनाम कन्हैया: राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान में भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उनके सामने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। पूर्वांचल और बिहार से आने वाले दो चर्चित चेहरों के यहां से उतरने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 2019 में भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट की जीत भी शामिल रही। इस चुनाव में मुकाबला था भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बीच। नतीजे सामने आए तो उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को हरा दिया। 2019 में यहां 63.86% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

राधा मोहन सिंह: केंद्र सरकार में कृषि मंत्री रह चुके राधा मोहन सिंह बिहार की पूर्वी चंपारण सीट से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उनके सामने इंडिया गठबंधन से डॉ. राजेश कुमार हैं जो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार हैं। 2019 में पूर्वी चंपारण सीट पर भाजपा के राधा मोहन सिंह को सफलता मिली थी। बीते चुनाव में यहां 60.3% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

निरहुआ बनाम धर्मेंद्र यादव: देश की हॉट सीटों में शामिल आजमगढ़ में भी छठे चरण में मतदान है। यहां मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर भरोसा जताया है जो आजमगढ़ के मौजूदा सांसद भी हैं। बसपा ने मशहूद अहमद को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की है। सपा हर हाल में इस सीट पर काबिज होना चाहती है, तो भाजपा 2022 के उपचुनाव में मिली जीत को बरकरार रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। नाक की लड़ाई बन चुकी इस सीट पर दो बड़े चेहरों की भिड़ंत है। 2019 के चुनाव में आजमगढ़ सीट पर सपा के अखिलेश यादव जीते थे लेकिन 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। 2019 में आजमगढ़ में 57.56% मतदान दर्ज किया गया था। 

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

चौटाला परिवार: लोकसभा चुनावों में हरियाणा की हिसार सीट चर्चा में है। यह सीट चौधरी देवीलाल के परिवार के लिए विरासत पर दावेदारी की लड़ाई बन चुकी है। हिसार सीट पर मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है। चौटाला परिवार के तीन सदस्यों के साथ पूर्व सांसद जयप्रकाश जेपी यहां कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। भाजपा ने चौधरी देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला को मैदान में उतारा है। रणजीत अभी रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुए थे जिसके बाद उन्हें हिसार सीट से मैदान में उतार दिया गया है। 

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा है। सुनैना इनेलो की महिला विंग की प्रधान महासचिव हैं। रणजीत चौटाला सुनैना चौटाला के रिश्ते में चाचा सुसर हैं। जननायक जनता पार्टी ने हिसार सीट से ओम प्रकाश चौटाला की बहू नैना चौटाला को मैदान में उतारा है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मां नैना अभी राज्य की बाढड़ा सीट से विधायक हैं। वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता जय प्रकाश जेपी पर दांव लगाया है। पहले अटकलें थीं कि पार्टी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले मौजूदा सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट दे सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हिसार सीट पर पहली बार जीत दर्ज की थी। भाजपा की टिकट पर उतरे चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा को यह जीत दिलाई थी। पिछले चुनाव में हिसार में 72.43% लोगों ने मतदान में भाग लिया था।

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

बांसुरी स्वराज: नई दिल्ली सीट दिल्ली की हॉट लोकसभा सीट में गिनी जा रही है। यहां से भाजपा की उम्मीदवार पूर्व विदेश मंत्री एवं दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज हैं। पेशेवर वकील बांसुरी पहली बार अपनी सियासी किस्मत आजमा रही हैं। उनके सामने आम आदमी पार्टी ने भी वकील और पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को चेहरा बनाया है। इसके अलावा आप सरकार में मंत्री रहे और विधायक राजकुमार आनंद बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में नई दिल्ली सीट पर भाजपा की मीनाक्षी लेखी को जीत मिली थी। गत चुनाव में यहां 56.91% लोगों ने मतदान किया था। 

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

दीपेंद्र हुड्डा: हरियाणा की जिन सीटों पर रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है, उनमें रोहतक भी है। यहां कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को उम्मीदवारी थमाई है। वहीं भाजपा ने रोहतक लोकसभा सीट पर एक बार फिर  अरविंद शर्मा पर भरोसा जताया है। इसके अलावा, जजपा ने रविंद्र को अपना प्रत्याशी बनाया है। अरविंद शर्मा ने ही भाजपा को पिछली बार रोहतक सीट पर पहली जीत दिलवाई थी। 2019 में यहां 70.52% लोगों ने मतदान किया था।

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

अशोक तंवर बनाम कुमारी सैलजा: हरियाणा में सिरसा लोकसभा सीट की लड़ाई भी दिलचस्प बनी हुई है। डाॅ. अशोक तंवर को भाजपा ने यहां अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व सांसद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से होते हुए भाजपा में आए हैं। उनके सामने कांग्रेस से पूर्व सांसद कुमारी सैलजा एक बार फिर से सिरसा के रण में उतरी हैं। जजपा ने रमेश खटक को और इनेलो ने युवा संदीप लोट को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में सिरसा सीट पर भाजपा की सुनीता दुग्गल को सफलता मिली थी। बीते चुनाव में यहां 75.99% लोगों ने मतदान किया था। 

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

राव इंद्रजीत बनाम राज बब्बर: छठे चरण में कई केंद्रीय मंत्री भी चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह मौजूदा केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इंद्रजीत के सामने कांग्रेस ने अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर को उतारा है। राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा जजपा ने राहुल यादव फाजिलपुरीया और इनेलो ने सौराब खान को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में गुड़गांव सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत को जीत मिली थी। गत चुनाव में यहां 67.33% लोगों ने मतदान किया था। 

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

धर्मेंद्र प्रधान: ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट में भी हाई-प्रोफाइल मुकाबले की उम्मीद है। यहां सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने पार्टी महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ मैदान में उतारा है। तीन बार के विधायक प्रणब दास नवीन पटनायक के बाद पार्टी में नंबर दो माने जाते हैं। उनका मुकाबला धर्मेंद्र प्रधान से है जो 15 साल के अंतराल के बाद संबलपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में लौट आए हैं। इससे पहले धर्मेंद्र मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। वहीं कांग्रेस ने नागेंद्र कुमार प्रधान को चेहरा बनाया है। 2019 में संबलपुर सीट पर भाजपा के नितेश गंगा देब को जीत मिली थी। गत चुनाव में यहां 76.72% लोगों ने मतदान किया था। 

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

संबित पात्रा: ओडिशा की पुरी सीट भी इस चुनाव की चर्चित सीट बनी हुई है। यहां भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को एक बार फिर मौका दिया है। पात्रा का मुकाबला पूर्व आईपीएस अधिकारी अरूप पटनायक से होगा। पटनायक मुंबई के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं और सेवानिवृत्ति के बाद बीजद में शामिल हुए थे। बीते चुनाव में पुरी से बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा जीतकर संसद पहुंचे थे। 2019 में पुरी में 72.72% वोटिंग दर्ज की गई थी। 

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

अभिजीत गंगोपाध्याय: पश्चिम बंगाल के तामलुक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी लड़ाई भी दिलचस्प है। तामलुक संसदीय क्षेत्र में ही नंदीग्राम आता है, जहां 2007 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने 2011 में बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भाजपा ने यहां कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को मैदान में उतारा है। उधर टीएमसी ने छात्र राजनीति से उभरे देबांग्शु भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा माकपा ने सायन बनर्जी को टिकट दिया है। 2019 में तामलुक सीट पर टीएमसी के दिब्येंदु अधिकारी को जीत मिली थी। गत चुनाव में यहां 85.38% लोगों ने मतदान किया था। 

Lok Sabha Election 2024 Phase Six Voting Updates: Hot Seats And Key Contestants Candidates List News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA
सौमित्र खान: इस चुनाव में कई सीटों पर चेहरों ने सियासी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। ऐसी ही एक सीट है पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर सीट जहां पर पूर्व पति-पत्नी के बीच सियासी मुकाबला है। सुरक्षित सीट बिष्णुपुर में वर्तमान भाजपा सांसद सौमित्र खान फिर से मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने यहीं पर उनकी पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। इसके अलावा माकपा ने सीतल चंद्र कैबर्त्य को टिकट दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के सौमित्र खान ने जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में बिष्णुपुर में 87.34% मतदान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed