फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 Phase Five Hot Seats And Contestants news in hindi

Election: राजनाथ, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी से लेकर उमर, चिराग तक; 5वें चरण की हॉट सीटों पर कैसी रही वोटिंग?

Mon, 20 May 2024 07:25 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 20 May 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Lok Sabha Election 2024 Phase Five: लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर के लिए मतदान 20 मई को खत्म हो गया। इस चरण में आठ प्रदेशों से 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तक की किस्मत इस चरण में ईवीएम में कैद हो गई।  
loader
Lok Sabha Election 2024 Phase Five Hot Seats And Contestants news in hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों के लिए वोट डाले गए। इसके साथ कुल 695 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है। जिन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं।

आइये जानते हैं पांचवें चरण की हॉट सीटों की वोटिंग के बारे में...

लोकसभा सीट उम्मीदवार 2019 में वोट % 2024 में वोट % (5 बजे तक)
लखनऊ राजनाथ सिंह 54.78 49.88
रायबरेली राहुल गांधी 56.34 56.26
अमेठी स्मृति ईरानी 54.08 52.68
सारण राजीव प्रताप बनाम रोहिणी आचार्य 56.6 50.46
हाजीपुर चिराग पासवान 55.26 53.81
बारामुला उमर अब्दुल्ला 34.6 54.21
मुंबई उत्तर पीयूष गोयल 60.09 46.91
मुंंबई उत्तर-मध्य उज्ज्वल निकम 53.68 47.32
सुंदरगढ़ दिलीप तिर्की 71.89 61.53
माेहनलालगंज कौशल किशोर 62.79 60.1
फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति 56.79 54.56
कैसरगंज करण भूषण सिंह 54.39 53.92
हुगली लॉकेट चटर्जी 82.57 68.84

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

राजनाथ सिंह: उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा नेता के सामने सपा ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। बसपा ने लखनऊ सीट से सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा से राजनाथ सिंह जीते थे। 2019 में लखनऊ सीट पर 54.78% मतदान दर्ज किया गया था। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

राहुल गांधी: उत्तर प्रदेश की जिन सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें से एक रायबरेली लोकसभा सीट भी है। ये राज्य की इकलौती सीट है जहां 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी। तब सोनिया गांधी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। सोनिया अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। कांग्रेस ने काफी इंतजार के बाद रायबरेली से राहुल गांधी को चुनाव मैदान उतारा। भाजपा ने यहां दिनेश प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एमएलसी दिनेश प्रताप फिलहाल योगी सरकार में मंत्री हैं। 2019 में रायबरेली सीट पर कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप को हराया था। पिछले चुनाव में यहां 54.08% मतदान हुआ था। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

स्मृति ईरानी: केंद्रीय मंत्री और अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर भाजपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। बसपा ने यहां नन्हे सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2019 में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। पिछले चुनाव में यहां 54.08% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

राजीव प्रताप रुडी बनाम रोहिणी आचार्य : इस चुनाव में बिहार की कुछ सीटों पर दिलचस्प मुकाबला है, इनमें से एक सारण लोकसभा सीट है। इस सीट पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य किस्मत आजमा रही हैं। रोहिणी ने पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखा है। रोहिणी के सामने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सारण सीट पर भाजपा के राजीव प्रताप ने राजद की तरफ से उतरे लालू यादव के समधी चंद्रिका रॉय को हराया था। पिछले चुनाव में सारण सीट पर 56.6% मतदान हुआ था। 

चिराग पासवान: बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट इस चुनाव की चर्चित सीटों में शुमार है। यहां से एनडीए की तरफ से लोजपा (आर) के चिराग पसवान चुनाव मैदान में हैं। राजद ने हाजीपुर सीट पर शिवचंद्र राम को टिकट दिया है। शिवचंद्र विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट पर लोजपा से पशुपति पारस ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में यहां 55.26% मतदान हुआ था। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

पीयूष गोयल: मुंबई उत्तर मुंबई की हाई प्रोफाइल सीट है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनावी मैदान में उतारा है। गोयल अभी महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप उनके पास कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण जैसे अहम विभाग हैं। पीयूष गोयल के सामने कांग्रेस ने भूषण पाटिल को उतारा है। भूषण अभी मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। 2019 में मुंंबई उत्तर सीट पर भाजपा के गोपाल शेट्टी को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में यहां 60.09% मतदान दर्ज किया गया था।

उज्ज्वल निकम: इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की मुंंबई उत्तर-मध्य सीट भी सुर्खियों में है। कारण है कि यहां से मशहूर वकील उज्ज्वल निकम चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 26/11 आतंकी हमले में शामिल रहे अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलवाई थी। भाजपा ने दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी और दो बार की सांसद पूनम महाजन का टिकट काटकर निकम को अपना प्रत्याशी बनाया है। निकम के सामने कांग्रेस ने पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ को उम्मीदवार घोषित किया है। 2019 में मुंंबई उत्तर-मध्य सीट पर भाजपा की पूनम महाजन ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में यहां 53.68% मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

कौशल किशोर: पांचवें चरण में जिन केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर है उनमें कौशल किशोर भी शामिल हैं। कौशल किशोर उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। वहीं, सपा से आरके चौधरी और बसपा से राजेश कुमार उतरे हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा के कौशल किशोर ने जीत का परचम लहराया था। पिछले चुनाव में मोहनलालगंज सीट पर 62.79% मतदान हुआ था। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

साध्वी निरंजन ज्योति: उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट से मोदी सरकार की एक और मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी निरंजन मोदी सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री हैं। इस चुनाव में फतेहपुर से सपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे नरेश उत्तम पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस लड़ाई में बसपा भी शामिल है जिसने नर्सिंग होम संचालक डॉ. मनीष सिंह सचान को मैदान में उतारा है। 2019 में भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में फतेहपुर सीट पर 56.79% मतदान हुआ था। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

उमर अब्दुल्ला: कश्मीर की बारामुला सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं जिसके चलते यह सीट खास हो गई है। उमर के सामने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी से फैयाज अहमद हैं। पिछले चुनाव में यह सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के अकबर लोन ने जीती थी। 2019 के चुनाव में यहां 34.6% मतदान दर्ज किया गया था। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

करण भूषण सिंह: हाल के समय में उत्तर प्रदेश की कैंसरगंज लोकसभा सीट काफी चर्चा में रही। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों में फंसे मौजूदा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। बृजभूषण का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को भाजपा ने यहां से उम्मीदवार बनाया। वह वर्तमान में भारतीय कुश्ती संघ में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस चुनाव में करण भूषण सिंह के सामना सपा के भगत राम मिश्रा से है जो पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा के भाई हैं। बसपा के टिकट पर नरेंद्र पांडेय मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में यहां 54.39% मतदान दर्ज किया गया था।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

लॉकेट चटर्जी: पश्चिम बंगाल की हुगली सीट पर इस बार लड़ाई टॉलीवुड की दो कलाकारों के बीच है। टीएमसी ने बांग्ला टीवी जगत की दीदी नंबर-1 रचना बनर्जी को मैदान में उतारा है। 49 साल की रचना बनर्जी मिस कलकत्ता भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह बांग्ला फिल्म जगत का जाना पहचाना नाम हैं। उधर भाजपा की प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी हैं जो वर्षों से रचना की सहेली हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है। लॉकेट को 2014 में ममता बनर्जी सियासत में लेकर आई थीं लेकिन बाद में नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद 2019 के चुनाव में लॉकेट ने तृणमूल की डॉ. रत्ना डे को हरा दिया। उस चुनाव में हुगली में 82.57% लोगों ने वोटिंग की थी।  

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

दिलीप टिर्की: ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भी एक हाई-प्रोफाइल मुकाबला है। आदिवासी बहुल सीट पर प्रतिष्ठित हॉकी स्टार बीजद के दिलीप टिर्की मैदान में हैं। दिलीप भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं और वर्तमान में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष हैं। बीजद उम्मीदवार के सामने भाजपा के दिग्गज नेता जुएल ओराम चुनाव मैदान में हैं। ओराम केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री रह चुके हैं। वहीं जनार्दन देहुरे कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा के जुएल ओराम को जीत मिली थी। 2019 के चुनाव में यहां 71.89% मतदान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed