फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 Phase 2 seat wise Voting in comparison with 2019 election

Lok Sabha Elections Phase 2: दूसरे चरण की सभी 88 सीटों पर कहां-कितना मतदान, 2019 में यहां कैसी हुई थी वोटिंग?

Fri, 26 Apr 2024 08:07 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 26 Apr 2024 08:07 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Second Phase Polling: दूसरे दौर में मणिपुर समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। पिछले चुनाव में इन 88 सीटों पर कुल 70.09 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 seat wise Voting in comparison with 2019 election
लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को खत्म हो गया। दूसरे दौर में मणिपुर समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई है। इन सीटों पर कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि अन्य 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान हुआ है।
विज्ञापन


जिन 88 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई है उनमें अभी तक के आंकड़े के अनुसार, त्रिपुरा पूर्व सीट पर सबसे ज्यादा 78.63% फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम 45.94% वोटिंग मध्य प्रदेश की रीवा पर सीट पर हुई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक अंतिम आंकड़े नहीं जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिन 88 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई है उन सीटों पर 2019 में कुल 70.09 फीसदी वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 84.14 फीसदी मतदान मणिपुर की बाहरी मणिपुर सीट पर हुआ था। वहीं, सबसे कम 53.70 फीसदी मतदान कर्नाटक की बैंगलोर दक्षिण सीट पर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम आपको बता रहे हैं कि दूसरे चरण की किन 88 सीटों पर मतदान हुआ है? इन सीटों पर पिछले बार कैसा मतदान हुआ था? इस बार राज्यवार आंकड़े कैसे रहे हैं?

राज्यवार मतदान के आंकड़े 

जिन राज्यों में वोटिंग हुई है उनमें पिछले चुनाव में मणिपुर, असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे। वहीं, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य थे जहां 65 फीसदी से कम वोटिंग हुई थी। 

राज्य 2019 में वोटिंग % 2024 में वोटिंग % (अंतिम नहीं)
उत्तर प्रदेश 62.18% 54.83
बिहार 62.93% 54.91
मध्य प्रदेश 67.67% 57.14
राजस्थान 68.42% 63.99
छत्तीसगढ़ 75.12% 73.19
जम्मू कश्मीर 72.50% 71.91
कर्नाटक 68.96% 67.45
केरल 77.84% 65.40
महाराष्ट्र 62.81% 54.34
मणिपुर 84.14% 77.18
असम 81.28% 70.97
त्रिपुरा 82.90% 78.63
पश्चिम बंगाल 80.66% 71.84

2019 में सीटवार मतदान के आंकड़े 

लोकसभा सीट 2019 में वोटिंग % 2024 में वोटिंग % (अंतिम नहीं)
अमराेहा 71.05 62.36
मेरठ 64.29 55.49
बागपत 64.68 53.69
गाजियाबाद 55.89 48.21
गौतमबुद्ध नगर 60.49 52.46
बुलंदशहर 62.92 54.34
अलीगढ़ 61.68 56.62
मथुरा 61.08 47.45
किशनगंज 66.38 56.12
कटिहार 67.64 57.89
पूर्णिया 65.37 61.08
भागलपुर 57.2 47.78
बांका 58.6 49.50
टीकमगढ़ 66.62 58.19
दमोह 65.83 55.27
खजुराहो 68.31 52.91
सतना 70.71 57.18
रीवा 60.41 45.94
होशंगाबाद 74.22 63.83
टाेंक-सवाई माधोपुर 63.44 52.97
अजमेर 67.32 53.47
पाली 62.98 54.97
जोधपुर 68.89 60.82
बाड़मेर 73.3 70.31
जालौर 65.74 60.30
उदयपुर 70.32 61.21
बांसवाड़ा 72.9 69.97
चित्तौड़गढ़ 72.39 64.43
राजसमंद 64.87 55.20
भीलवाड़ा 65.64 56.60
कोटा 70.22 66.58
झालावाड़-बारां 71.96 66.22
राजनांदगांव 76.2 72.93
महासमुंद 74.65 71.13
कांकेर 74.42 73.50
जम्मू 72.5 69.01
बुलढाना 63.6 53.29
अकोला 60.06 52.49
अमरावती 60.76 54.50
वर्धा 61.53 56.66
यवतमाल-वाशिम 61.31 54.04
हिंगोली 66.84 52.03
नांदेड़ 65.69 53.53
परभणी 63.12 53.79
उदुपी चिकमगलूर 76.07 72.69
हासन 77.35 72.13
दक्षिण कन्नड़ 77.99 72.30
चित्रदुर्गा 70.8 67.52
तुमकुर 77.43 72.10
मांड्या 80.59 74.87
मैसूर 69.51 67.55
चामराजनगर 75.35 69.86
बैंगलोर ग्रामीण 64.98 61.78
बैंगलोर उत्तर 54.76 51.51
बैंगलोर मध्य 54.32 49.77
बैंगलोर दक्षिण 53.7 49.37
चिक्काबल्लापुर 76.74 71.85
कोलार 77.25 73.25
कासरगोड 80.66 65.81
कन्नूर 83.28 68.80
वडकरा 82.7 64.86
वायनाड 80.37 68.39
कोझिकोड 81.7 64.42
मल्लापुरम 75.5 65.50
पोन्नानी 74.98 59.28
पलक्कड़ 77.77 67.53
अलाथुर 80.47 67.66
त्रिशूर 77.94 66.26
चालकुडी 80.51 67.59
एर्नाकुलम 77.64 63.96
इडुक्की 76.36 65.22
कोट्टायम 75.47 64.25
अलप्पुझा 80.35 68.98
मावेलिक्करा 74.33 63.46
पथानामथिट्टा 74.3 60.85
कोल्लम 74.73 61.50
आटिंगल 74.48 66.45
तिरुवनंतपुरम 73.74 63.86
बाहरी मणिपुर 84.14 77.18
त्रिपुुरा पूर्व 82.9 78.53
दारंग उदालगुरी 83.68 72.99
दिफू 77.63 69.65
करीमगंज 79.18 71.12
सिलचर 79.51 65.57
नाैगांव 83.23 71.88
दार्जिलिंग 78.8 71.41
रायगंज 79.82 71.87
बालूरघाट 83.69 72.30


 

उत्तर प्रदेश 
80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में कुल आठ सीटों पर वोट डाले गए हैं। जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा शामिल हैं। आठ सीटों पर कुल 91 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 

इनमें सबसे ज्यादा 15-15 उम्मीदवार मथुरा और गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर हैं। वहीं, सबसे कम छह उम्मीदवार बुलंदशहर सीट पर हैं। इनके अलावा अमरोहा में 12, बागपत में सात, मेरठ में आठ, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

इस चरण में जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, उनमें मथुरा सीट पर भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी, मेरठ सीट से भाजपा के टिकट पर उतरे अरुण गोविल, अमरोहा से कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली, गौतमबुद्ध नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन आठ में सात सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली थी। वहीं, अमरोहा सीट पर बसपा के टिकट पर उतरे दानिश अली जीते थे। उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर वोट डाले गए हैं उनमें 2019 में 62.18% मतदान हुआ था। 
 
सीट 2019 में वोटिंग %
अमराेहा 71.05
मेरठ 64.29
बागपत 64.68
गाजियाबाद 55.89
गौतमबुद्ध नगर 60.49
बुलंदशहर 62.92
अलीगढ़ 61.68
मथुरा 61.08
 

 

बिहार
40 सीटों वाले बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हुआ है। जिन सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले गए हैं, उनमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा शामिल हैं। इन पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार मैदान में हैं। किशनगंज और भागपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 12-12 उम्मीदवार मैदान में हैं। बांका में 10, कटिहार में नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे कम पूर्णिया सीट पर सात उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।  

बिहार में जिन सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ है उनमें सबसे ज्यादा चर्चा पूर्णिया सीट की हुई है। यहां जदयू से राजद में आईं बीमा भारती, पूर्व सांसद पप्पू यादव और मौजूदा सांसद संतोष कुमार कुशवाहा के बीच मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस के तारिक अनवर कटिहार से, किशनगंज से कांग्रेस के मोहम्मद जावेद भी चुनाव लड़ रहे हैं। जावेद 2019 में जीते इकलौत विपक्षी उम्मीदवार थे। वहीं, दूसरे चरण की पांच में चार सीटों पर जदयू को जीत मिली थी। बिहार की जिन पांच सीटों पर वोट डाले गए हैं उनमें 2019 में 62.93% वोटिंग हुई थी। 
 
सीट 2019 में वोटिंग %
किशनगंज 66.38
कटिहार 67.64
पूर्णिया 65.37
भागलपुर 57.2
बांका 58.6
 

 

राजस्थान
25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में शुक्रवार को मतदान पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में 13 सीटों पर वोट डाले गए हैं। वहीं, पहले चरण में राज्य की 12 सीटों पर मतदान हो चुका है। दूसरे चरण की 13 सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2019 में इन सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। राज्य की जिन सीटों पर सबकी नजर होगी उनमें जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, चितौड़गढ़ जैसी सीटें शामिल हैं। जोधपुर से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बाड़मेर से कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, जालौर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान में हैं। इसी तरह चितौड़गढ़ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तो भीलवाड़ा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी मैदान में हैं। राजस्थान की जिन 13 सीटों पर वोट डाले गए है उनमें 2019 में 68.42% मतदान हुआ था। 
 
सीट 2019 में वोटिंग %
टाेंक-सवाई माधोपुर 63.44
अजमेर 67.32
पाली 62.98
जोधपुर 68.89
बाड़मेर 73.3
जालौर 65.74
उदयपुर 70.32
बांसवाड़ा 72.9
चित्तौड़गढ़ 72.39
राजसमंद 64.87
भीलवाड़ा 65.64
कोटा 70.22
झालावाड़-बारां 71.96

 

मध्य प्रदेश
29 लोकसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले गए हैं। इन सीटों में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद लोकसभा शामिल हैं। इन छह सीटों पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2019 में इन सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की किस्मत भी इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगी। वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ सीट से  फिर से चुनाव मैदान में हैं। होशंगाबाद में 12, टीकमगढ़ में सात, दमोह, खजुराहो और रीवा में 14-14, सतना में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। मध्य प्रदेश की जिन छह सीटों पर वोट डाले गए हैं उनमें पिछले चुनाव में 67.67% वोटिंग हुई थी। 
 
सीट 2019 में वोटिंग %
टीकमगढ़ 66.62%
दमोह 65.83%
खजुराहो 68.31%
सतना 70.71%
रीवा 60.41%
होशंगाबाद 74.22%

छत्तीसगढ़
11 लोकसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ है। इन सीटों में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट शामिल है। इन तीन सीटों पर कुल 41 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राजनांदगांव इस चरण की सबसे चर्चित सीट है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में नौ उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जिन तीन सीटों पर वोटिंग हुई है उनमें 2019 में 75.12% मतदान हुआ था। 
 
सीट 2019 में वोटिंग %
राजनांदगांव 76.2
महासमुंद 74.65
कांकेर 74.42

महाराष्ट्र
48 सीटों वाले महाराष्ट्र की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ है। इन सीटों में बुलढाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन आठ सीटों पर कुल 204 उम्मीदवार मैदान में हैं। आठ में से तीन सीटें ऐसी हैं, जहां 30 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 37 उम्मीदवार अमरावती सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा के टिकट पर नवनीत कौर राणा मैदान हैं। राणा 2019 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतीं थीं। परभणी से 34 तो हिंगोली से 33 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इसके साथ ही नांदेड़ से 23,  वर्धा सीट से 24, अकोला से 15, बुलढाना से 21, यवतमाल-वाशिम से 17 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महाराष्ट्र की जिन आठ सीटों पर वोट डाले गए हैं उनमें पिछले लोकसभा चुनाव में 62.81% मतदान हुआ था। 
 
सीट 2019 में वोटिंग %
बुलढाना 63.6
अकोला 60.06
अमरावती 60.76
वर्धा 61.53
यवतमाल-वाशिम 61.31
हिंगोली 66.84
नांदेड़ 65.69
परभणी 63.12

केरल
केरल की सभी 20 सीटों पर दूसरे चरण में वोट डाले गए हैं। यहां से कुल 194 उम्मीदवार मैदान में हैं। केरल में जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उनमें राहुल गांधी, राजीव चंद्रशेखर, केसी वेणुगोपाल, वी. मुरलीधरन जैसे नाम शामिल हैं। केरल की जिन 20 सीटों पर वोटिंग हुई है उनमें 2019 में 77.84% मतदान हुआ था। 
 
सीट 2019 में वोटिंग %
कासरगोड 80.66
कन्नूर 83.28
वडकरा 82.7
वायनाड 80.37
कोझिकोड 81.7
मल्लापुरम 75.5
पोन्नानी 74.98
पलक्कड़ 77.77
अलाथुर 80.47
त्रिशूर 77.94
चालकुडी 80.51
एर्नाकुलम 77.64
इडुक्की 76.36
कोट्टायम 75.47
अलप्पुझा 80.35
मावेलिक्करा 74.33
पथानामथिट्टा 74.3
कोल्लम 74.73
आटिंगल 74.48
तिरुवनंतपुरम 73.74


 

कर्नाटक
कर्नाटक की 28 में से 14 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ है। इन सीटों में उदुपी चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बैंगलोर ग्रामीण, बैंगलोर उत्तर, बैंगलोर मध्य, बैंगलोर दक्षिण, चिक्काबल्लापुर और कोलार लोकसभा सीटें शामिल हैं। 14 सीटों पर कुल 247 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में यहां से जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उनमें केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, तेजस्वी सूर्या, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश जैसे नाम शामिल हैं। कर्नाटक की जिन 14 सीटों पर वोट डाले गए हैं उनमें पिछले चुनाव में 68.96% मतदान हुआ था। 
 
सीट 2019 में वोटिंग %
उदुपी चिकमगलूर 76.07
हासन 77.35
दक्षिण कन्नड़ 77.99
चित्रदुर्गा 70.8
तुमकुर 77.43
मांड्या 80.59
मैसूर 69.51
चामराजनगर 75.35
बैंगलोर ग्रामीण 64.98
बैंगलोर उत्तर 54.76
बैंगलोर मध्य 54.32
बैंगलोर दक्षिण 53.7
चिक्काबल्लापुर 76.74
कोलार 77.25

इन राज्यों का हाल
प्रदेश सीटें उम्मीदवार 2019 में वोटिंग %
असम 5 61 81.28%
जम्मू-कश्मीर 1 22 72.50%
त्रिपुरा 1 9 82.90%
मणिपुर 1 4 84.14%
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed