{"_id":"6627dee7990821434c01b226","slug":"kiren-rijiju-said-gorkhas-will-get-justice-only-under-pm-modi-leadership-both-their-demands-will-be-fulfilled-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: रिजिजू बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही गोरखाओं को मिलेगा न्याय, उनकी दोनों मांगें पूरी होंगी","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
LS Polls: रिजिजू बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही गोरखाओं को मिलेगा न्याय, उनकी दोनों मांगें पूरी होंगी
सार
किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर आपको यह आश्वासन देने आया हूं कि आपके के जो दो प्रमुख मुद्दे हैं, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गोरखाओं को न्याय मिलेगा। यह पीएम मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन
Kiren Rijiju
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही गोरखाओं को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माण के लिए गोरखा समुदाय ने जो बलिदान दिया है, वह किसी से छिपा नहीं है। अगर किसी ने गोरखा समुदाय के खिलाफ उंगली उठाने या आहत करने वाले शब्दों का इस्तेमाल करने की हिम्मत की, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम हमेशा गोरखा समुदाय के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
वे मंगलवार को कार्सियांग में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद राजू बिष्ट के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा चुनावी बैठक को संबोधित कर रहे थे। शाम को राजू बिष्ट के सर्मथन में सिलीगुढ़ी में विशाल रोड शो किया गया, जिसमें बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर आपको यह आश्वासन देने आया हूं कि आपके के जो दो प्रमुख मुद्दे हैं, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गोरखाओं को न्याय मिलेगा। यह पीएम मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माण के लिए गोरखा समुदाय ने जो बलिदान दिया है, वह किसी से छिपा नहीं है। अगर किसी ने गोरखा समुदाय के खिलाफ उंगली उठाने या आहत करने वाले शब्दों का इस्तेमाल करने की हिम्मत की, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम हमेशा गोरखा समुदाय के साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि मैं दार्जिलिंग हिल्स, सिलीगुड़ी, तराई और डुआर्स के लोगों को बताना चाहता हूं कि आपकी दोनों मांगें पूरी की जाएंगी। भारत के संविधान के तहत समाधान की गारंटी पीएम मोदी ने दी है। अगर कोई गोरखा समुदाय के बारे में ईमानदार है तो वह भाजपा और पीएम मोदी हैं। मैं आपको यह बताने के लिए यहां खड़ा हूं कि मैं केंद्रीय मंत्रिमंडल में आपकी आवाज हूं।