{"_id":"67349ef4a5f30fd267071518","slug":"jharkhand-assembly-election-2024-phase-one-seat-wise-voting-vs-2019-news-in-hindi-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Election: पहले चरण की 43 सीटों पर 2019 से ज्यादा मतदान, जानें किस सीट पर कितनी वोटिंग हुई","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Jharkhand Election: पहले चरण की 43 सीटों पर 2019 से ज्यादा मतदान, जानें किस सीट पर कितनी वोटिंग हुई
Thu, 14 Nov 2024 07:25 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
Jharkhand Election Phase-1 Voting: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान बुधवार को खत्म हो गया। पहले दौर में 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जहां कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। इसके साथ ही चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, महुआ माजी, गीता कोड़ा और पूर्णिमा दास जैसै चर्चित चेहरों के सियासी भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
झारखंड विधानसभा चुनाव।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पहले दौर में प्रदेश के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग कराई गई। अभी तक के आंकड़े के अनुसार 43 सीटों पर 66.51% मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण में बुधवार को जहां चुनाव हुआ है, वहां 2019 में 63.75% मतदान हुआ था। यानी शुरुआती आंकड़े से ही पता चल रहा है कि पहले चरण की इन 43 सीटों पर 2019 के मुकाबले एक फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम आंकड़े जारी होने पर मतदान प्रतिशत और ज्यादा हो सकता है।झारखंड में पहले चरण का मतदान प्रतिशत
पहले चरण में मतदान के प्रतिशत का ब्यौरा
- फोटो :
अमर उजाला
पहले चरण के मतदान के साथ ही इस चरण में उतरे सभी 683 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास जैसै चर्चित चेहरों के सियासी भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है।
पहले दौर में कुल 43 सीटों में से सबसे ज्यादा छह सीटें पूर्वी सिंहभूम जिले में रहीं। इसके बाद पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और रांची जिले की पांच-पांच विधानसभा सीटें रहीं, जहां बुधवार को मतदान हुआ। सबसे कम एक-एक सीट कोडरमा और रामगढ़ जिले की रही।
झारखंड विधानसभा चुनाव चरण 1
- फोटो :
झारखंड विधानसभा चुनाव चरण 1
आइये जानते हैं कि पहले चरण की 43 सीटों पर कहां कितना मतदान हुआ? 2019 में इन सीटों पर कितनी वोटिंग हुई थी?
सीटवार मतदान के आंकड़े
सीटवार मतदान के आंकड़े
| जिला | सीट | 2024 में वोटिंग %
(आंकड़े अंतिम नहीं) |
2019 में वोटिंग % |
| पूर्वी सिंहभूम | बहरागोड़ा | 78.20 | 75.98 |
| हजारीबाग | बरही | 65.66 | 62.63 |
| रामगढ़ | बड़कागांव | 68.23 | 65.77 |
| हजारीबाग | बरकट्ठा | 63.91 | 62.48 |
| गढ़वा | भवनाथपुर | 68.26 | 67.53 |
| पलामू | बिश्रामपुर | 63.09 | 60.78 |
| लोहरदगा | बिशुनपुर | 70.87 | 69.81 |
| पश्चिमी सिंहभूम | चाईबासा | 69.96 | 66.49 |
| पश्चिमी सिंहभूम | चक्रधरपुर | 68.61 | 65.58 |
| चतरा | चतरा | 62.17 | 58.75 |
| पलामू | छतरपुर | 60.91 | 61.69 |
| पलामू | डाल्टनगंज | 65.22 | 62.86 |
| गढ़वा | गढ़वा | 68.59 | 65.54 |
| पूर्वी सिंहभूम | घाटशिला | 75.85 | 70.03 |
| गुमला | गुमला | 65.48 | 63.6 |
| रांंची | हटिया | 58.50 | 56.19 |
| हजारीबाग | हजारीबाग | 59.58 | 56.16 |
| पलामू | हुसैनाबाद | 59.41 | 58.87 |
| सरायकेला-खरसावां | ईचागढ़ | 78.28 | 75.63 |
| पश्चिमी सिंहभूम | जगन्नाथपुर | 69.84 | 65.12 |
| पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर पूर्वी | 56.99 | 56.93 |
| पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर पश्चिम | 56.53 | 53.89 |
| पूर्वी सिंहभूम | जुगसलाई | 69.12 | 66.14 |
| रांची | कांके | 52.65 | 61.26 |
| सरायकेला-खरसावां | खरसावां | 79.11 | 72.87 |
| खूंटी | खूंटी | 69.77 | 62.72 |
| कोडरमा | कोडरमा | 63.05 | 59.71 |
| सिमडेगा | कोलेबिरा | 68.65 | 64.71 |
| लातेहार | लातेहार | 69.70 | 67.44 |
| लोहरदगा | लोहरदगा | 73.32 | 70.99 |
| पश्चिमी सिंहभूम | मझगांव | 70.80 | 68.08 |
| रांची | मांडर | 72.16 | 67.58 |
| लातेहार | मनिका | 66.71 | 63.09 |
| पश्चिमी सिंहभूम | मनोहरपुर | 64.03 | 61.24 |
| पलामू | पांकी | 65.58 | 66.64 |
| पूर्वी सिंहभूम | पोटका | 73.30 | 69.12 |
| रांची | रांची | 52.27 | 49.06 |
| सरायकेला-खरसावां | सरायकेला | 72.35 | 68.1 |
| चतरा | सिमरिया | 66.08 | 61.67 |
| सिमडेगा | सिमडेगा | 68.85 | 64.68 |
| गुमला | सिसई | 72.13 | 68.87 |
| रांची | तमाड़ | 74.05 | 68.48 |
| खूंटी | तोरपा | 67.07 | 64.37 |