फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Goa: With the help of double engine sarkar road, Congress was able to hold two election campaign in a day- BJP

गोवा: डबल इंजन की सरकार के सड़कों के सहारे, कांग्रेस कर पाई 80 किमी दूर दो चुनाव प्रचार बैठक- भाजपा

Wed, 10 Apr 2024 04:42 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 10 Apr 2024 04:42 PM IST
सार

भाजपा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का ही नतीजा है, जो कांग्रेस आज एक सफल रैली कर पा रही है। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो हम जाम में ही फंसे रह जाते।

विज्ञापन
Goa: With the help of double engine sarkar road, Congress was able to hold two election campaign in a day- BJP
सदानंद तनावड़े - फोटो : Google

विस्तार

गोवा में कांग्रेस की दो चुनावी रैली समय पर हुई, जबकि दोनों रैलियों में 80 किलोमीटर की दूरी थी। इस पर भाजपा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का ही नतीजा है, जो कांग्रेस आज एक सफल रैली कर पा रही है। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो हम जाम में ही फंसे रह जाते।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस की सुबह 9 बजे उत्तरी गोवा निर्वाचन क्षेत्र के पात्रादेवी में और दोपहर 12.30 बजे दक्षिण गोवा के मडगांव में चुनाव प्रचार बैठक थीं। दोनों क्षेत्रों के बीच 80 किलोमीटर की दूरी भी है, उत्तरी गोवा से दक्षिण गोवा के लिए बस से यात्रा की गई। इसके बाद भी दोनों बैठकें समय पर हो सकीं। 
विज्ञापन


कांग्रेस की समय पर हुई बैठकों पर गोवा में भाजपा प्रमुख सदानंद शेट तनावडे ने कहा कि मोदी नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी के बनाए गए बुनियादी ढ़ांचे की बदौलत यह संभव हो सका है। भाजपा और उसकी सरकार की ताकत है कि उसका लाभ सब उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार होती तो फंसते जाम में
भाजपा प्रमुख ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस का शासन होता, तो हालत इतनी बदतर होती कि सभी नेता जाम में ही फंसे रह जाते। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो कार्यकर्ता जुआरी पुल के पास और फिर मंडोवी पुल पर फंसे रह जाते। अटल सेतु और न्यू जुआरी पुल के कारण हुआ है, यही मोदी की गारंटी है।


डबल इंजन की सरकार कर रही काम
बीजेपी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि कांग्रेस के लिए मडगांव से उत्तरी गोवा में पात्रादेवी सीमा तक बस से यात्रा करना, भाषण देना उसके बाद दक्षिण गोवा अभियान शुरू करने के लिए मडगांव लौटना यह सड़क बुनियादी ढ़ांचे के कारण ही संभव हुआ है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार इस तरह काम कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा सड़कों का विकास किया गया है। पुलों का निर्माण किया गया है। इससे सभी यात्रा सुगम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed