फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress Leader Kanhaiya Kumar Income And Net Worth From Election Affidavit

Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार के पास न घर न कार, पिछले साल कमाए सिर्फ 18 हजार रुपये; जानें हलफनामे में और क्या

Thu, 09 May 2024 06:33 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 09 May 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanhaiya Kumar Election Affidavit: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपने चुनावी हलफनामे में 10.72 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है। 2019 में कन्हैया ने 5.57 लाख रुपये की संपत्ति बताई थी। हलफनामे में कन्हैया ने घर या वाहन का जिक्र नहीं किया हैं। 
loader
Congress Leader Kanhaiya Kumar Income And Net Worth From Election Affidavit
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का चुनावी हलफनामा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

इस समय देश में चुनावी सरगर्मी है। लोकसभा के तीन चरणों के लिए मतदान कराया जा चुका है। शेष चरणों के लिए मतदान 13 मई से 1 जून के बीच होंगे। इस चुनाव में कई सीटें हैं जहां सबकी नजरें टिकी हुई हैं। राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट भी चर्चा में है। यहां कांग्रेस ने भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार को उतारा है। 



उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नामंकन भी दाखिल कर दिया है। कन्हैया द्वारा दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। कन्हैया के नाम पर कोई घर या वाहन नहीं हैं। आइये जानते हैं इस शपथ पत्र में और क्या-क्या खास है...

संपत्ति बढ़ी या घटी?

37 वर्षीय कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपने शपथ पत्र में कुल 10.72 लाख रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने कुल 5.57 लाख रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। इस तरह से बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब दोगुने का इजाफा हुआ है।  

कांग्रेस नेता की सालाना कमाई 

कमाई की बात करें तो 2018-19 में कांग्रेस नेता की कुल कमाई 1.65 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 90 हजार रुपये हो गई। 2020-21 में कन्हैया कुमार की कमाई में बढ़ोतरी हुई और ये 1.95 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में कांग्रेस नेता की कमाई में कमी आई और ये 70 हजार रुपये रह गई। 2022-23 में इसमें फिर कमी आई और ये महज 18 हजार रुपये रह गई। 

कन्हैया के खिलाफ सात मामले 

अपने शपथ पत्र में कन्हैया कुमार ने बताया है कि उनके खिलाफ सात मामले चल रहे हैं। इनमें से पांच मामले बिहार और एक-एक मामला असम और दिल्ली में दर्ज है। 

नकदी और बैंक खातों में जमा

शपथ पत्र में कन्हैया ने बताया है कि इस समय उनके पास 1.28 लाख रुपये नकद हैं। कन्हैया के दो बैंक खातों में 6.79 लाख रुपये जमा हैं। इस तरह से कांग्रेस नेता ने अपने हलफनामे में 8.07 लाख रुपये की चल संपत्ति की जानकारी दी है। 

कन्हैया के पास घर नहीं 

कन्हैया के नाम बिहार के मसनदपुर में एक गैर खेतीहर जमीन है। 85.08 वर्ग फीट की जमीन का मौजूदा बाजार मूल्य 2.65 लाख रुपये बताया गया है।

कांग्रेस नेता ने अपने शपथ-पत्र में कुल 2.65 लाख रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है। वहीं चल और अचल संपत्ति दोनों को जोड़ दें तो कन्हैया कुमार 10.72 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

कमाई का जरिया क्या है?

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया ने ब्याज और प्रकाशन से मिलने वाली रॉयल्टी को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। कन्हैया ने 2019 में दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed