फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress leader and former MP Naveen Jindal announces his resignation from Congress Latest News Update

Naveen Jindal: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका; नवीन जिंदल भाजपा में शामिल, थोड़ी देर बाद ही मिला टिकट

Sun, 24 Mar 2024 08:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Mar 2024 08:19 PM IST
सार

नवीन जिंदल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट किया कि मैंने 10 वर्षों तक कुरुक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन
Congress leader and former MP Naveen Jindal announces his resignation from Congress Latest News Update
नवीन जिंदल - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। उनके नेता और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बड़ी बात यह भी रही कि भाजपा का दामन थमने के थोड़ी देर बाद ही उनकी नई पार्टी ने उन्हें हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बना दिया।

विज्ञापन


इससे थोड़ी देर पहले ही उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट किया कि मैंने 10 वर्षों तक कुरुक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन



भाजपा में शामिल होने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मुझे गर्व है कि मैं आज भाजपा में शामिल हुआ और मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा कर सकूंगा। पीएम मोदी के 'विकित भारत' सपने में योगदान करने के लिए मैं भी कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देना चाहता हूं। भाजपा ने मुझे इस लायक समझा, इसके लिए मैं  उनके आलाकमान का आभारी हूं। 



जिंदल ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा ने मुझे यह मौका दिया। आज होली के शुभ अवसर पर मेरा लक्ष्य देश में और अधिक खुशियां लाना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी अपने भारत को विकसित भारत बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें इसमें सफलता मिलेगी। भाजपा मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं करूंगा। मैं उस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाउंगा। 

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस के साथ हूं। मैं पार्टी में सक्रिय नहीं था, मैं पिछले 10 वर्षों में उनके किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ हूं और मैं पिछले कुछ समय से किसी भी राजनीतिक दल से पूरी तरह से अलग हो गया हूं। मेरा ध्यान केवल अपने काम, सामाजिक कार्य और विश्वविद्यालय पर था। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मेरे इस्तीफे से कांग्रेस पर कोई फर्क पड़ेगा। मेरा वहां न तो कोई प्रभार था और न ही मैं कभी वहां का पदाधिकारी था। 

उन्होंने कहा कि मुझे वहां रहते हुए 10 साल हो गए हैं, मैंने वहां अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और पिछले 10 वर्षों से मैं कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से दूर हूं। मैं किसी भी तरह से सक्रिय नहीं हूं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इससे उन्हें कोई फर्क पड़ेगा। अब जब मैं राजनीतिक जीवन में आ रहा हूं और भाजपा में शामिल हो गया हूं तो अब पार्टी की नीतियों पर चलते हुए हम सब मिलकर अपने सपनों का भारत बनाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed