{"_id":"6628a2c71fd0a92b6c0ad479","slug":"congress-chidambaram-challenged-pm-modi-said-tell-where-in-the-manifesto-related-to-appeasement-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: चिदंबरम ने दी पीएम मोदी को चुनौती, बोले- बताएं घोषणापत्र में कहां दिखी तुष्टिकरण से जुड़ी बात","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Congress: चिदंबरम ने दी पीएम मोदी को चुनौती, बोले- बताएं घोषणापत्र में कहां दिखी तुष्टिकरण से जुड़ी बात
Wed, 24 Apr 2024 11:42 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:42 AM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी को सीधे चुनौती दी है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से कहा है कि वे एक पैराग्राफ ऐसा दिखा दें जिसे पढ़कर उनपर किसी विशेष वर्ग के तुष्टिकरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पी. चिदंबरम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी और भाजपा नेता बार-बार कांग्रेस पर और कांग्रेस के घोषणापत्र पर तुष्टिकरण का आरोप लगा रहे हैं। इस बात पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी को सीधे चुनौती दी है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से कहा है कि वे एक पैराग्राफ ऐसा दिखा दें जिसे पढ़कर उनपर किसी विशेष वर्ग के तुष्टिकरण का आरोप लगाया है।
भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साध रहे हैं। वहीं एक रैली में पीएम मोदी नें कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि ये लोग आम जन की संपत्ति ज्यादा बच्चों वालों में बांट देंगे। इस बात के बाद से मामले ने ऐसा तूल पकड़ा की हर चुनावी रैली में इसी पर बयानबाजी चल रही है।
पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने के बाद देश के हर कोने में चर्चा में रहा, यहां तक कि तमिलनाडु के गांवों तक में लोगों ने सराहा। जबकि भाजपा का घोषणापत्र जारी होने के दो घंटे बाद ही गायब हो गया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी तो किसी भी राजनीतिक पार्टी का घोषणापत्र नहीं हो सकती। यही कारण है कि मोदी को कांग्रेस से ईर्ष्या है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के राजस्थान में दिए बयान के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि पार्टी के अनुसार देश में कई सामाजिक और आर्थिक असमानताएं हैं। अभी भी देश सामाजिक भेदभाव, सामाजिक असमानताओं, आर्थिक असमानताओं से जूझ रहे हैं। इसमें खासतौर पर अनुसूचित जाति और जनजाति और गरीब प्रभावित होते हैं, फिर चाहे वो किसी भी धर्म के हों। इसलिए हम समाज के हर वर्ग मे समानता लाना चाहते हैं। अगर समाज के हर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना, उनको समान खड़ा करना तुष्टिकरण की श्रेणी में आता है तो ऐसा ही सही।
पीएम मोदी ने दावा कि भाजपा कांग्रेस के घोषणापत्र को खराब किया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह करते हुए कहा कि वह पहले इसे ठीक से पढ़ लें। पी. चिदंबरम ने कहा कि पीएम मोदी बताएं कि उन्हें घोषणापत्र के किस हिस्से से ऐसा लगा कि यह घोषणापत्र किसी वर्ग को खुश करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एक पैराग्राफ जहां ऐसा हो उसे साबित करें।