फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP to support NPF candidate in Outer Manipur LS seat says CM Biren Singh

Lok Sabha Election 2024: मणिपुर में एनपीएफ प्रत्याशी को भाजपा का समर्थन, पूर्वोत्तर में क्षेत्रीय दलों पर फोकस

Sat, 23 Mar 2024 09:55 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 23 Mar 2024 09:55 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: इस बार आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आउटर मणिपुर सीट पर नागा पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवार टिमोथी जिमिक को समर्थन देगी। 

विज्ञापन
BJP to support NPF candidate in Outer Manipur LS seat says CM Biren Singh
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। उधर भाजपा घोषणा कर चुकी है कि मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में क्षेत्रीय दलों को समर्थन दिया जाएगा। अब खबर सामने आई है कि आउटर मणिपुर सीट पर नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार को भाजपा द्वारा समर्थन दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने बताई यह बात
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मणिपुर की दो लोकसभा सीटों में से एक, आउटर मणिपुर सीट पर एनपीएफ उम्मीदवार को समर्थन देगी। यह निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा लिया गया है। बीरेन सिंह ने एक्स पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आगामी संसदीय चुनावों के लिए भाजपा बाहरी मणिपुर सीट पर एनपीएफ के उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी। 

विज्ञापन

 

कौन है आउटर मणिपुर सीट पर उम्मीदवार?
भाजपा की सहयोगी है नागा पीपुल्स फ्रंट ने आउटर मणिपुर सीट पर पूर्व भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी के.टिमोथी जिमिक को प्रत्याशी घोषित किया है। टिमोथी जिमिख उखरुल जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले जिमिख आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त के रूप में काम कर चुके हैं। 

इनर मणिपुर सीट पर ये हैं उम्मीदवार 
बता दें कि इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस सीट पर मौजूदा सांसद आरके रंजन, भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी और राज्यसभा सांसद एल सनाजाओबा के नामों पर चर्चा चल रही है। 



मणिपुर में दो चरणों में मतदान 
मणिपुर की दो लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण में इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट के कुछ क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण में आउटर मणिपुर के बाकी बचे क्षेत्रों में मतदान होगा। 

हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में भी होगा मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बता चुके हैं कि मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों में रहने वाले लोगों को मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि पिछले साल मई से मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed