फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP Candidates List For Lok Sabha Elction 2024 Know who got the ticket from where

BJP Candidates List: भाजपा की सूची में यूपी के दो समेत सात उम्मीदवारों के नाम, बृजभूषण की सीट पर अब भी सस्पेंस

Tue, 16 Apr 2024 12:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 16 Apr 2024 12:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले, पंजाब में खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर (अजा) से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्ध (पूर्व आईएएस) को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
BJP Candidates List For Lok Sabha Elction 2024 Know who got the ticket from where
BJP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में सात उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के अलावा पंजाब की तीन, उत्तर प्रदेश की दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है। बड़ी बात यह है कि यूपी की जिन दो सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है, उनमें देवरिया और फिरोजाबाद शामिल हैं। प्रदेश में बृजभूषण शरण सिंह की सीट कैसरगंज पर पार्टी ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन


सूची के मुताबिक, महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले, पंजाब में खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर (अजा) से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्ध (पूर्व आईएएस) को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके साथ पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी से होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया-फिरोजाबाद के सांसदों का टिकट कटा
यूपी के जिन दो सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं, वहां पिछले लोकसभा चुनाव में उसकी जीत हुई थी। देवरिया में पार्टी ने मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह शशांक मणि त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। शशांक के पिता प्रकाश मणि त्रिपाठी सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा चंद्र सेन जादौन का टिकट भी काट दिया गया है। उनकी जगह पार्टी ने क्षत्रीय चेहरे ठाकुर विश्वदीप सिंह पर दांव लगाया है। युपी की जिन 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, उनमें से सिर्फ रायबरेली और कैसरगंज सीट पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। कहा जा रहा है कि रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार के एलान के बाद भाजपा अपने पत्ते खोलेगी। वहीं, कैसरगंज में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। हालांकि, बृजभूषण चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं। 

पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार तय
भाजपा ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इस बार डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी से होगा। पार्टी इससे पहले बाकी 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

पंजाब में किसे मिला मौका?
सूची में पंजाब की तीन लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। बठिंडा सीट से पार्टी ने पूर्व आईएएस परमाल कौर सिद्धू को अपना उम्मीदवार बनाया है। सिद्धू ने हाल ही में इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था। उनके इस्तीफे को लेकर विवाद भी हुआ था, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। ऐसे में वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते। परमाल कौर सिद्धू अकाली नेता सिकंदर सिंह मल्लुका की बहू हैं। बठिंडा में उनका मुकाबला अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है। 2019 में हरसिमरत यहां से जीतीं थीं। आम आदमी पार्टी ने 
 बठिंडा सीट से गुरमीत सिंह खुड्डियां को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू मैदान में हैं। 

इसके साथ ही होशियारपुर सीट से पार्टी ने मौजूदा सांसद सोम प्रकाश का टिकट काटकर उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। सोम प्रकाश फिलहाल मोदी सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हैं। इसी तरह खडूर साहिब सीट से पार्टी ने मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को उम्मीदवार बनाया है। मन्ना 2022 के विधानसभा चुनाव में अमृतसर जिले की बाबा बालक सुरक्षित सीट से लड़े थे। हालांकि, उन्हें कांग्रेस के दलबीर सिंह टोंग से हार का सामना करना पड़ा था। मन्ना पहले अकाली दल में भी रह चुके हैं।

सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोंसले को टिकट
पार्टी ने महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले पर दांव लगाया है। भोंसले शिवाजी के वंशज हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भोंसले सतारा सीट से एनसीपी के टिकट पर जीते थे। बाद में उन्होंने एनसीपी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब उन्हें एनसीपी के श्रीनिवास पाटिल ने हरा दिया था। इस बार इस सीट से महायुति की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। शरद पवार ने यहां से शशिकांत शिंदे को चुनावी मैदान में उतारा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed