फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Bihar election Exit Polls of poll result predict majority know how many seats nda mahagathbandhan

Exit Polls of Bihar: सभी एग्जिट पोल्स में NDA को बहुमत मिलने का अनुमान, जानें महागठबंधन को कितनी सीटें

Tue, 11 Nov 2025 06:56 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 11 Nov 2025 06:56 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है। लगभग सभी सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को 130 से 180 सीटों तक की बढ़त दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महागठबंधन और जन सुराज समेत बाकी की पार्टियों को किस एजेंसी ने कितनी सीटें दी हैं।
 

विज्ञापन
Bihar election Exit Polls of poll result predict majority know how many seats nda mahagathbandhan
बिहार चुनाव 2025 के बाद एग्जिट पोल के अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स सामने आ चुके हैं। इनके अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। लगभग सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को 130 से 180 सीटों तक की बढ़त दी है, जबकि राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन इन आंकड़ों में पिछड़ता हुआ दिख रहा है। आइए एक नजर डालते हैं कि सभी एजेंसियों के आंकड़े क्या बता रहे हैं।
विज्ञापन


मैट्रिज आईएएनएस
मैट्रिज आईएएनएस के अनुसार एनडीए को 147 से 167 सीटें मिली हैं। महागठबंधन को 70 से 90 सीटें दी गई हैं। अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान। बिहार चुनाव में जोर शोर से प्रचार करने वाले प्रशांत किशोर के खाते में इस एग्जिट पोल ने एक भी सीट नहीं दी है।
विज्ञापन


पीपल्स पल्स पोल
इस पोल में एनडीए को 133 से 159 सीटें मिली हैं, जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीटें मिलने का अनुमान बताया है। वहीं, जन सुराज को 0 से 5 और अन्य को 2 से 8 सीटें दी गई हैं। यह सर्वे भी एनडीए की बढ़त दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवीसी पोल
जेवीसी पोल के अनुसार एनडीए को 135 से 150 सीटें दी गई हैं। महागठबंधन को 88 से 103 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, जन सुराज 0-1 और अन्य 3 से 6 सीटों तक सीमित रह सकते हैं। यह सर्वे भी भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत के करीब दिखाता है।

पीपल्स इनसाइट
पीपल्स इनसाइट के पोल के अनुसार एनडीए को 133 से 148 सीटें मिलने की संभावना हैं। महागठबंधन को 87 से 102 सीटें जीत सकती है। जन सुराज को 0-2 और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। 

चाणक्य स्ट्रैटजीज
चाणक्य स्ट्रैटजीज की मानें तो एनडीए को 130 से 138 सीटें दी गई हैं। जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य को 3 से 5 सीटें दी गई हैं।

पोलस्ट्रैट
पोलस्ट्रैट के पोल ने एनडीए को 133 से 148 सीटें दी हैं। महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिलने का अनुमान बताया है। वहीं, अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

पोल डायरी
पोल डारी के मुताबिक एनडीए को भारी बहुमत मिल रहा है। इसके अनुसार एनडीए को 184 से 209 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि महागठबंधन को सिर्फ 32 से 49 सीटें दी गई हैं। अन्य को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। यह सर्वे एनडीए की ऐतिहासिक वापसी की भविष्यवाणी कर रहा है।

प्रजा पोल एनालिटिक्स
इस पोल में एनडीए को 186 सीटें, महागठबंधन को 50 सीटें दी गई हैं। अन्य दलों को 0 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। यह भी एनडीए की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

टीआईएफ रिसर्च
इसके अनुसार एनडीए को 145 से 163 सीटें, महागठबंधन को 76 से 95 सीटें दी गई हैं। अन्य को 3 से 6 सीटों का अनुमान है। यह सर्वे भाजपा गठबंधन को स्थिर बढ़त देता है।

पी-मार्क
इस पोल के मुताबिक एनडीए को 142 से 162 सीटें, जबकि महागठबंधन को 80 से 98 सीटें मिलने का अनुमान है। जन सुराज को 1 से 4 और अन्य को 0 से 3 सीटें दी गई हैं।

डीवी रिसर्च
डीवी रिसर्च के अनुसार, एनडीए को 137 से 152 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन को 83 से 98 सीटें मिलने की संभावना है। इसके अनुसार जन सुराज के खाते में 2 से 4 सीटें जा सकती हैं, जबकि अन्य दलों को 1 से 8 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है।



कामाख्या एनालिटिक्स
कामाख्या एनालिटिक्स के अनुसार, एनडीए को 167 से 187 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 54 से 74 सीटें दी गई हैं, जबकि जन सुराज को 0 से 2 और अन्य को 2 से 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इस सर्वे के मुताबिक एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed