फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Assembly Elections 2024 Exit Poll News in Hindi Odisha Arunachal Andhra Pradesh Sikkim Updates

Exit Poll 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा में TDP-BJP गठबंधन को स्पष्ट बहुमत का अनुमान, CM जगन की विदाई के संकेत

Sat, 01 Jun 2024 07:43 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Jun 2024 07:43 PM IST
सार

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले आज शाम एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल में इस बात का संकेत मिल रहा है कि आंध्र प्रदेश में इस बार सरकार बदलेगी। यहां की विधानसभा में टीडीपी-भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है। जानिए प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और एग्जिट पोल के रुझानों के आधार पर सरकार गठन का अनुमान।

विज्ञापन
Assembly Elections 2024 Exit Poll News in Hindi Odisha Arunachal Andhra Pradesh Sikkim Updates
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल अनुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ चार राज्यों- ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भी समाप्त हो चुके हैं। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना दो जून को होगी। ओडिशा और आंध्र प्रदेश की मतगणना चार जून को होगी। मतगणना से पहले आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हुआ और एग्जिट पोल के अनुमान भी आ चुके हैं। एग्जिट पोल में इस बात का संकेत मिलने लगे हैं कि किस राज्य में कौन सी पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने के लिए सबसे मजबूत स्थिति में होगी। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में बदलेगी सरकार, क्या CM जगन का जनाधार खिसका?
आंध्र प्रदेश में सत्ता बदलने का अनुमान है। पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस को 45-60 सीटें मिलने का अनुमान है। टीडीपी और भाजपा गठबंधन को 111-135 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करेगी। अन्य का भी सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा
टीवी-5 तेलुगू के एग्जिट पोल में भी सत्ता परिवर्तन के रुझान सामने आए हैं। वाईएसआर कांग्रेस को महज 14 सीटें मिलने के आसार हैं। पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और भाजपा के गठजोड़ को बड़ा राजनीतिक लाभ मिलता दिख रहा है। नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और भाजपा गठबंधन को 161 सीटें मिलने का अनुमान है। इस अनुमान के मुताबिक कांग्रेस और अन्य का खाता भी नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के एग्जिट पोल अनुमान:

सर्वे एजेंसी वाईएसआरसीपी टीडीपी+भाजपा कांग्रेस और अन्य
पीपुल्स प्लस 45-60 111-135 0
केके सर्वे 14 161 0
नियोपोल 65-71 104-110 0
पायनियर 31 144 0
सैन 48 127 0
एस-जीईडी 36 139 0
राइस 48-60 113-122 1
जनागलम 44-57 104-118 0
चाणक्य 39-49 114-125 0
पल्स टुडे 45-54 120-129 0

175 विधानसभा सीटों वाले आंध्र प्रदेश में फिलहाल ऐसा है समीकरण
एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक दक्षिण भारत की राजनीति भी इस बार अलग रंग दिखा सकती है। 175 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई में वाईएसआर कांग्रेस लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने के प्रयास कर रही है। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने से अब समीकरण बदल चुके हैं। इस बार आंध्र में 15वीं विधानसभा का गठन होगा। फिलहाल, किस दल के पास कितनी विधानसभा सीटें, जानिए
  • वाईएसआर कांग्रेस- 146
  • तेलुगू देशम पार्टी (TDP)- 18
  • जन सेना पार्टी- 01 सीट
  • खाली सीटें- 10

ओडिशा की राजनीति में सीएम पटनायक की अग्निपरीक्षा

Assembly Elections 2024 Exit Poll News in Hindi Odisha Arunachal Andhra Pradesh Sikkim Updates
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (फाइल) - फोटो : एक्स/बीजद
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) लगातार छठी बार सरकार बनाने के दावे कर रही है। हालांकि, यहां की 147 सदस्यीय  विधानसभा के समीकरणों में बदलाव की बात कहते हुए भाजपा ने दावा किया है कि पूर्वी भारत के इस राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। इस बार 17वीं विधानसभा का गठन होगा। जानिए, फिलहाल किस दल के पास कितनी सीटें हैं:
  • बीजू जनता दल- 108
  • भाजपा- 22
  • कांग्रेस-09
  • सीपीएम- 01
  • निर्दलीय- 01
  • पार्टी से निलंबित- 04

32 सीटों वाले सिक्किम में कैसा रहेगा जनादेश

Assembly Elections 2024 Exit Poll News in Hindi Odisha Arunachal Andhra Pradesh Sikkim Updates
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (फाइल) - फोटो : एएनआई
इन दो बड़े प्रदेशों के अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी सियासी सरगर्मियां तेज हैं। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव कराए गए हैं। इन दोनों राज्यों में मतगणना दो जून को होगी। फिलहाल सिक्किम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की सरकार है। महज 32 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश में 19 सीटें सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के पास हैं। भाजपा के पास इस राज्य में 12 सीटें हैं। एक सीट सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पास है। इस बार के नतीजे और एग्जिट पोल से मिलने वाले संकेत बेहद रोचक हो सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश का हाल

Assembly Elections 2024 Exit Poll News in Hindi Odisha Arunachal Andhra Pradesh Sikkim Updates
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (फाइल) - फोटो : एएनआई
अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को कराए गए थे। फिलहाल इस राज्य में पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं। दो जून की मतगणना के बाद इस राज्य में आठवीं विधानसभा का गठन होगा। भाजपा के पास इस राज्य में 43 सीटें हैं। छह सीटों के साथ जनता दल इस राज्य में दूसरा सबसे बड़ा दल है। नेशनल पीपुल्स पार्टी और कांग्रेस के खाते में तीन-तीन विधानसभा सीटें हैं, जबकि तीन विधायक निर्दलीय हैं। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल और जनता दल (सोशलिस्ट) के पास एक-एक सीट है। भाजपा की मजबूत सियासी स्थिति को देखते हुए इस राज्य के चुनाव परिणाम पर भी नजरें रहेंगी। एग्जिट पोल में इस प्रदेश के रुझान भी रोचक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed