फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Why Strategies Fail: Using the 4F Model to Make Vision Clear, Practical and Action-Oriented

Tips: सिर्फ रणनीति बनाना काफी नहीं, लोगों का उसे समझना भी जरूरी है, ताकि काम और व्यवहार के तरीकों में बदलाव आए

Fri, 20 Feb 2026 12:46 PM IST
आकाश कुमार मार्टिन जे. एपलर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
मार्टिन जे. एपलर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 12:46 PM IST
सार

रणनीतियां अक्सर इसलिए असफल होती हैं क्योंकि कर्मचारी उन्हें ठीक से समझ नहीं पाते। 4एफ मॉडल के आधार पर स्पष्ट रूपक, लगातार संवाद और कार्य-योजना मानचित्र के जरिए रणनीति को प्रभावी और व्यवहारिक बनाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Why Strategies Fail: Using the 4F Model to Make Vision Clear, Practical and Action-Oriented
Career Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

Harvard Business Review: कई रणनीतियां अक्सर दूरदर्शिता की कमी से नहीं, बल्कि इसलिए असफल होती हैं क्योंकि कर्मचारी उन्हें ठीक से समझ नहीं पाते या उन्हें लागू करने के लिए तैयार नहीं होते। इसलिए किसी भी विजुअल रणनीति को 4एफ (फिटिंग, फैमिलियर, फ्रेश व फैसिलिटेटिंग एक्शन) पर खरा उतरना चाहिए। 

विज्ञापन


यह रणनीति नेतृत्व शैली और संस्कृति के अनुरूप हो, परिचित होने के साथ नई लगे, सरल और स्पष्ट हो तथा संवाद और सहभागिता बढ़ाए। इन बातों पर ध्यान देने से काम की रणनीति कर्मचारियों से बेहतर जुड़ती है। इसी उद्देश्य से 4एफ को लागू करने के लिए तीन-चरणीय रोडमैप उपयोगी माना गया है।

विज्ञापन

सही मिसाल दें

जब आप लीडर्स और कर्मचारियों से बात करें, तो ध्यान दें कि वे अपनी बात समझाने के लिए किन उपमाओं या प्रतीकों का उपयोग कर रहे हैं। खासकर बदलाव या जटिल हालात की चर्चा में वे जिन उदाहरणों का सहारा लेते हैं, वे उनकी सोच और दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। इन्हें पहचानना जरूरी है। साथ ही अपने अंदर की आवाज पर ध्यान दें और उन बातों को पहचानें, जो पहले से जानी-पहचानी या स्वाभाविक लगती हैं। अक्सर रूपक या उदाहरण बिना सोचे-समझे मन से निकल आते हैं, क्योंकि वे हमारी अवचेतन सोच से जुड़े होते हैं।

पहले विकल्प चुनें

रणनीति समझाने के लिए पहले दो या तीन उपयुक्त उदाहरण चुनें और उनके आधार पर रणनीति का छोटा प्रारूप तैयार करें। फिर इन्हें 4एफ (संगठन के अनुकूल, कर्मचारियों को परिचित, कुछ नया देने वाला और आसानी से समझ आने वाला) के आधार पर परखें। अलग-अलग विभागों के छोटे समूहों के साथ इन्हें साझा कर उनकी समझ, रुचि और प्रतिबद्धता को आंकें। अंत में वही रूपक चुनें, जो कर्मचारियों को सबसे प्रभावी और स्वाभाविक लगे तथा जिसे नेता रोजमर्रा के काम में सहजता से उपयोग कर सकें।

विज्ञापन

संदेश स्पष्ट हो

चुने गए रूपक का उपयोग हर प्रकार के संचार में लगातार और नियमित रूप से करें चाहे वह पोस्टर हों, वीडियो, प्रस्तुतियां, बैठकों की चर्चाएं, कार्यशालाएं या नए कर्मचारियों को कंपनी, उसकी भूमिका और काम के तरीकों से परिचित कराया जाना हो। इससे संदेश स्पष्ट बना रहता है।

कार्य-योजना मानचित्र बनाएं

टीमों के साथ आयोजित सत्रों में कार्य-योजना मानचित्र को एक मार्गदर्शक उपकरण की तरह इस्तेमाल करें, ताकि कर्मचारी मिलकर इस रूपक को समझ सकें, उस पर चर्चा कर सकें और अपने काम से उसे जोड़ सकें। साथ ही, बदलती परिस्थितियों और संगठन की जरूरतों के अनुसार इस रूपक और कार्य-योजना मानचित्र को समय-समय पर अपडेट और अनुकूलित करते रहें, ताकि यह प्रासंगिक और प्रभावी बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed