WB JELET 2023 Admit Card Out: पश्चिम बंगाल जेई लेटरल एंट्री का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
WB JELET 2023: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WB JELET प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB JELET 2023 Admit Card Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WB JELET प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना JELET एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। JELET 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
परीक्षा विवरण
JELET 2023 परीक्षा 10 जून को होनी है। JELET परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में केवल अंग्रेजी भाषा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। JELET एडमिट कार्ड 2023 आज यानी 1 जून को जारी हो चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 10 जून 2023 तक है।
WB JELET एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले JELET की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
-
आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
सुरक्षा पिन भरें।
-
अब साइन इन बटन पर क्लिक करें।
-
JELET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक उपलब्ध होगा।
-
लिंक पर क्लिक करें और JELET एडमिट कार्ड 2023 को सेव करें।
-
भविष्य में उपयोग के लिए JELET एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
WB JELET क्या है?
वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस लेटरल इंजीनियरिंग टेस्ट (WB JELET) पश्चिम बंगाल के सरकारी और निजी कॉलेजों में आर्किटेक्चर को छोड़कर इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी / फार्मेसी में स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों के दूसरे वर्ष (तीसरे सेमेस्टर) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
कमेंट
कमेंट X