फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal HS 12th Result 2021 declared 86 students clinch top 10 spots

West Bengal HS 12th Result 2021: 12वीं का परिणाम जारी, शीर्ष 10 में 86 छात्रों ने जगह बनाई

Thu, 22 Jul 2021 05:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 05:45 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम गुरुवार, 22 जुलाई, 2021 को घोषित कर दिए हैं। कुल 8,19,202 छात्र शाम 04 बजे के बाद अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
West Bengal HS 12th Result 2021 declared 86 students clinch top 10 spots
west bengal 12th result 2021 - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम गुरुवार, 22 जुलाई, 2021 को घोषित कर दिए हैं। कुल 8,19,202 छात्र शाम 04 बजे के बाद अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) के अध्यक्ष महुआ दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के परिणाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल बोर्ड के अध्यक्ष बोर्ड महुआ दास ने बताया कि कुल 86 छात्रों ने शीर्ष 10 स्थानों पर कब्जा किया है। कुल छात्रों में से 60 फीसदी से अधिक ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 60 फीसदी और उससे अधिक अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में जगह बनाई है। 
विज्ञापन


अपना रिजल्ट देखने के लिए इस सीधे लिंक पर क्लिक करें। 

गौरतलब है कि इस साल राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकीं थीं। बोर्ड ने वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का पालन करते हुए कक्षा 12वीं के छात्रों का परिणाम तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दास के अनुसार, हालांकि, इस बार पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कोई मेरिट सूची जारी नहीं की है। लेकिन मुर्शिदाबाद जिले की एक छात्रा ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, स्टेट टॉपर ने टॉपर ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। 

उन्होंने कहा, स्ट्रीम के हिसाब से आर्ट्स में पास प्रतिशत 97.39 फीसदी, साइंस में 99.28 फीसदी और कॉमर्स में 99.8 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल 9,013 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। 


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस बार कुल 49,370 छात्रों ने ए+ ग्रेड (80-89 फीसदी अंक), 95,758 छात्रों ने ए ग्रेड (70-79 फीसदी अंक) और 1,65,186 छात्रों ने बी + ग्रेड (60-69 फीसदी अंक) हासिल किए हैं।  

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
1. wbresults.nic.in पर जाएं।
2. WBCHSE रिजल्ट 2021 बताने वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी जानकारी दर्ज करें।
4. 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed