फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   west bengal govt will made dess code for all govt schools 

पश्चिम बंगाल: अब सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगा ड्रेस कोड, बिस्वा बांग्ला का लोगो भी लगेगा

Mon, 21 Mar 2022 09:06 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 09:06 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार राज्य में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के लड़कों के लिए स्कूल में सफेद शर्ट और नेवी ब्लू पैंट का ड्रेस होगा। 

विज्ञापन
west bengal govt will made dess code for all govt schools 
ममता बनर्जी। - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में ड्रेस कोड को लागू करने का फैसला किया है। यह फैसला राज्य के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू है। जानकारी के मुताबिक अब छात्रों को नीले और सफेद की ड्रेस पहन कर स्कूल आना होगा। इसके साथ ही ड्रेस पर पश्चिम बंगाल सरकार का बिस्वा बांग्ला का लोगो भी लगा होगा। 

विज्ञापन


कैसा होगा ड्रेस?
जानकारी के अनुसार राज्य में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के लड़कों के लिए स्कूल में सफेद शर्ट और नेवी ब्लू पैंट का ड्रेस होगा। वहीं, लड़कियों के लिए ड्रेस में नेवी ब्लू फ्रॉक और सलवार कमीज के साथ में सफेद शर्ट का प्रावधान किया गया है। इन ड्रेस की आपूर्ति पश्चिम बंगाल सरकार का एमएसएमई विभाग करेगा। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा  प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के लड़कों को 1 हाफ पैंट और 1 फुल शर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।  वहीं, प्री-प्राइमरी से दूसरी कक्षा की छात्राओं को दो सेट शर्ट और ट्यूनिक फ्रॉक, तीसरी से पांचवीं तक की छात्राओं को दो सेट शर्ट और स्कर्ट और कक्षा 6 से आठवीं तक की छात्राओं को सलवार, कमीज और दुपट्टे के दो सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले बैग पर भी पश्चिम बंगाल सरकार का बिस्वा बांग्ला का लोगो लगा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता सरकार के इस फैसले को कई लोगों ने सराहा है तो कई ने इसे राजनीतिक कदम बताया है। एक अधिकारी के अनुसार एसएचजी की ओर से ड्रेस, बैग और जूतों के उत्पादन को पूरा कर लेने के बाद ड्रेस कोड को लागू किया जाएगा। तब तक सभी स्कूलों में वर्तमान के ड्रेस ही लागू रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed