फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Board Exams 2022 west bengal govt banned internet services in various districts, know full information here

West Bengal Board Exams: पश्चिम बंगाल के इन जिलों में आज से इंटरनेट सेवाएं बंद, गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक का हवाला

Mon, 07 Mar 2022 02:29 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 02:29 AM IST
सार

West Bengal Board Exams: पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा जिसे आम तौर पर माध्यमिक परीक्षा भी कहा जाता है का आयोजन 7 से 16 मार्च, 2022 के बीच किया जा रहा है।

विज्ञापन
West Bengal Board Exams 2022 west bengal govt banned internet services in various districts, know full information here
West Bengal Internet Ban - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाओं को बंद करने की घोषणा की है। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग के कई ब्लॉक में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद रहेंगी। यह सेवाएं 7-9, 11-12 और 14-16 मार्च को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3.15 बजे तक बंद रहेंगी। इसका कारण दसवीं की परीक्षा के दौरान इन दिनांक को किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना बताया है।

विज्ञापन

नोटिस जारी
सरकार की ओर से जारी किए दिए नोटिस में बताया गया है कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। ऐसी किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए कुछ स्थानों पर इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, वॉइस कॉल, एसएमएस और अखबारों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से शुरू होंगी दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं
पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा जिसे आम तौर पर माध्यमिक परीक्षा भी कहा जाता है का आयोजन 7 से 16 मार्च, 2022 के बीच किया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक इस बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 6,21,931 छात्राएं और 4,96,890 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के लिए राज्यभर में 4,194 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। बीते साल कोरोना महामारी के कारण राज्य में परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। 

विज्ञापन

छात्राओं की संख्या ज्यादा
पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पिछली बार दसवीं की परीक्षा में 5,53,573 छात्राएं और 4,43,304 छात्र शामिल हुए थे। 

सभी केंद्र पर आइसोलेशन रूम
कोरोना संक्रमण से सावधानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की है। अगर किसी छात्र या छात्रा को बुखार या अन्य कोई समस्या होती है, तो उनके लिए यह सुविधाजनक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed