फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Board: Evaluation Criteria released for class 10th and 12th results

पश्चिम बंगाल बोर्ड : 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्याकंन क्राइटेरिया जारी

Fri, 18 Jun 2021 11:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Jun 2021 11:11 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के लिए 50 : 50 फॉर्मूला और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 40 : 60 का फॉर्मूला तैयार किया है।  

विज्ञापन
West Bengal Board: Evaluation Criteria released for class 10th and 12th results
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीबीएसई, आईएससी और यूपी बोर्ड के बाद अब पश्चिम बंगाल बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन को लेकर क्राइटेरिया यानी मानदंड शुक्रवार देर शाम जारी कर दिए हैं। अब इस क्राइटेरिया मानंदड के तहत ही बोर्ड छात्रों का रिजल्ट तैयार होगा। गौरतलब है कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना महामारी के कारण विशषेज्ञ समिति और जनता की राय जानने के बाद पश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


इसके बाद से ही लगातार मूल्यांकन क्राइटेरिया मानदंड को लेकर मंथन चल रहा था। बंगाल बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के लिए 50 : 50 फॉर्मूला और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 40 : 60 का फॉर्मूला तैयार किया है। पश्चिम बंगाल बोर्ड के क्राइटेरिया के अनुसार, 10वीं के छात्रों को कक्षा नौ के वार्षिक और 10वीं के आंतरिक मूल्यांकन अंकों के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। वहीं, कक्षा नौवीं के अंकों का वेटेज 50 फीसदी और 10वीं के इंटरनल असेसमेंट में मिले नंबरों का वेटेज 50 फीसदी रहेगा। मोटे तौर पर बात करें तो 50 फीसदी नंबर कक्षा नौ के और शेष 50 फीसदी नंबर कक्षा 10वीं के इंटरनल टेस्ट में मिले प्राप्तांकों के आधार पर दिए जाएंगे।  
विज्ञापन


12वीं बोर्ड के लिए यह है मूल्यांकन प्रक्रिया
 

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट मूल्याकंन के लिए जो क्राइटेरिया सेट किया है वह थोड़ा अलग है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं में जिन चार विषयों में सबसे ज्यादा नंबर मिले होंगे, उनका वेटेज 40 फीसदी और 11वीं एवं 12वीं के इंटरनल नंबर और प्रैक्टिकल का वेटेज 60 फीसदी होगा।  

सीबीएसई ने अपनाया  30 : 30 : 40 का फॉर्मूला
इससे पहले गुरुवार को सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए मूल्यांकन का क्राइटेरिया जारी किया था। सीबीएसई ने मूल्यांकन के लिए 30 : 30 : 40 का फॉर्मूला अपनाया है। इसमें 10वीं के नंबर का वेटेज 30 फीसदी, 11वीं के अंकों का वेटेज भी 30 फीसदी और 12वीं के अर्द्ध वार्षिक एवं प्री बोर्ड परीक्षा के अंकों को 40 फीसदी का वेटेज दिया गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed