{"_id":"5d6dd7698ebc3e93dc47df61","slug":"website-of-ccs-university-is-being-upgraded","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बड़ी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को किया जा रहा है अपग्रेड, अब मिलेगा कोर्स और शिक्षकों का पूरा डाटा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इस बड़ी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को किया जा रहा है अपग्रेड, अब मिलेगा कोर्स और शिक्षकों का पूरा डाटा
Tue, 03 Sep 2019 08:30 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की वेबसाइट पर अब कॉलेजों से लेकर कोर्सों और शिक्षकों का सारा डाटा अपडेट रहेगा। कैंपस के सभी विभागों का भी अलग-अलग डाटा रहेगा। अभी तक वेबसाइट पर सभी शिक्षकों की जानकारी नहीं है। इसी के साथ विवि के सभी एक हजार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की भी पूरी लिस्ट वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
विवि की वेबसाइट सीसीएसयू डॉट एसी डॉट इन पर अभी पूरी जानकारी नहीं है। वेबसाइट पर कॉलेजों की बात करें तो अभी तक सात सौ के करीब कॉलेजों के नाम ही अपडेट हैं, जबकि कॉलेजों की संख्या एक हजार से अधिक हो चुकी है। कैंपस की बात करें तो यहां पर अधिकतर शिक्षकों के पद भरे जा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी सबके नाम अपडेट नहीं हैं। कई कोर्सों के नाम अपडेट नहीं हैं तो कई की फैकल्टी के बारे में आधी अधूरी जानकारी है। विवि को आगे नैक ग्रेडिंग भी करानी है। ऐसे में वेबसाइट पर विवि की हर जानकारी उपलब्ध होना आवश्यक है। विवि से पास हुए पिछले तीन साल के छात्र-छात्राओं की संख्या का भी जिक्र होना चाहिए, लेकिन यह अपडेट ही नहीं हुआ है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने हर साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं की कॉपियों को भी ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इस पर भी तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा एल्युमिनी फार्म को ओर अपडेट किया जा रहा है, ताकि इसे भरने में आसानी हो।
तेजी से चल रहा काम
प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि वेबसाइट को अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। सभी कॉलेजों की लिस्ट के साथ ही कैंपस में चल रहे नए कोर्सों और सभी फैकल्टी के नाम जोड़े जा रहे हैं। कई नए फीचर वेबसाइट पर होंगे। जिसके चलते हर विभाग और उसके आदि की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्री पीएचडी बैक परीक्षा को चार सितंबर से भरें ऑनलाइन फार्म
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में समस्त विषयों की प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के लिए चार सितंबर से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं। सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा मार्च-2019 में शामिल छात्र-छात्राओं की भूतपूर्व एवं बैक परीक्षा फॉर्म विवि की वेबसाइट पर चार सितंबर से ओपन हो जाएंगे। परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। विवि में प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।
छह सेंटरों पर 11 से होगी प्रोफेशनल बैक परीक्षा
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में संचालित प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं 11 सितंबर से होनी हैं। परीक्षाओं के लिए विवि ने छह केंद्र बनाए हैं। इनमें एनएएस कॉलेज मेरठ, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, आईपी कॉलेज बुलंदशहर, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर, जेवी कॉलेज बड़ौत और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर शामिल हैं। इसी के साथ ही 11 सितंबर को होने वाली बीपीएड परीक्षा को भी चार सेंटर बनाए गए हैं। इनमें राजेश पायलेट स्पोर्ट्स हॉस्टल सीसीएसयू मेरठ, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर शामिल हैं।
बीपीएड-एमपीएड शिक्षकों का वेरीफिकेशन 12 सितंबर को
मेरठ। बीपीएड-एमपीएड वाले कॉलेजों में शिक्षकों के द्वितीय चरण का वेरीफिकेशन 12 सितंबर को सुबह 11 बजे सीसीएसयू के शिक्षा विभाग में होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल कागजात, पैन कार्ड, सैलरी अकाउंट और परफार्मा के मुताबिक सारी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: नकल पर सख्त हुई सरकार तो पांच लाख छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

कमेंट
कमेंट X