फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE Counselling 2021 Mop-Up Round Registration Begins for Architecture, JEE Main Seats, Simple Steps to Apply Here

WBJEE Counselling 2021: आर्किटेक्चर और जेईई मेन सीटों के पंजीयन के लिए मॉप-अप राउंड शुरू, जानें आवेदन का तरीका 

Tue, 02 Nov 2021 04:27 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 04:27 PM IST
सार

WBJEE Counselling 2021: उम्मीदवारों जो सीट अलॉट की जाएगी इसे ही फाइनल समझा जाएगा। सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवारों को फीस जमा करनी होगी। इसके बाद 9 से 11 नवंबर तक दस्तावेजों के सत्यापन और एडमिशन की अन्य प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
WBJEE Counselling 2021 Mop-Up Round Registration Begins for Architecture, JEE Main Seats, Simple Steps to Apply Here
WBJEE Counselling 2021 - फोटो : My Result Plus

विस्तार

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईई/WBJEE) ने आर्किटेक्चर और जेईई मेन सीटों के लिए पंजीयन प्रक्रिया के मॉप-अप (आखिरी) राउंड की शुरुआत कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार डब्ल्यूबीजेईई के आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर च्वाईस फिलिंग कर सकते हैं। मॉप-अप राउंड के बाद 11 नवंबर को डब्ल्यूबीजेईई काउंसलिंग 2021 की प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीयन और च्वाईस फिलिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर तक पूरी करनी होगी। इसके बाद डब्ल्यूबीजेईई द्वारा 8 नवंबर को सीट अलॉटमेंट के परिणामों की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उम्मीदवारों जो सीट अलॉट की जाएगी इसे ही फाइनल समझा जाएगा। सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवारों को फीस जमा करनी होगी। इसके बाद 9 से 11 नवंबर तक दस्तावेजों के सत्यापन और एडमिशन की अन्य प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें फाइनल च्वाईस ल़ॉकिंग की प्रक्रिया को 3 से 4 नवंबर के बीच पूरा करना होगा। उम्मीदवार इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईई/WBJEE) के आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर नजर बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईई/WBJEE) मॉप-अप (आखिरी) राउंड के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट  wbjeeb.nic.in पर जाएं। 
2. होमपेज पर दिख रहे Choice Filling for MopUp round for JEE Main and Architecture seats के लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन के लिए मांगी जा रही जानकारियां जैसे डब्ल्यूबीजेईई/WBJEE क्रमांक और पासवर्ड दें।
4. सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. सभी जरूरी जानकारियों के साथ फॉर्म को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
6. च्वाईस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करें।
7. आवेदन फीस को जमा कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।  
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed