फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBCHSE asks schools to issue admission notice for class 11 from July 22 admissions open

दाखिले 2021: पश्चिम बंगाल के उच्च माध्यमिक स्कूलों में 02 अगस्त से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 22 Jul 2021 02:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 02:47 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद अब उच्च माध्यमिक स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
WBCHSE asks schools to issue admission notice for class 11 from July 22 admissions open
admission shimla

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद अब उच्च माध्यमिक स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को स्कूलों से माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश अधिसूचना जारी करने को कहा है। बता दें कि उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं का रिजल्ट गुरुवार, 22 जुलाई को शाम चार बजे जारी किया जाना है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष महुआ दास ने एक बयान में कहा कि दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के बाद हायर सेकेंडरी स्कूल पहले अपने छात्रों का प्रवेश 02 अगस्त से 14 अगस्त, 2021 तक पूरा करें। इसके बाद, उक्त विद्यालयों को 16 अगस्त से 31 अगस्त, 2021 तक अन्य संस्थानों के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन


इस साल लगभग 10,79,749 उम्मीदवारों में से सभी 100 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। कुल उम्मीदवारों में से 90 प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के भयावह प्रकोप के कारण इस साल पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया था।  सीबीएसई के बाद अधिकांश राज्यों ने विशेष मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर अपने छात्रों का रिजल्ट तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल बोर्ड ने छात्रों के पिछले प्रदर्शन के 50 : 50 प्रतिशत मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया था।  इसके अलावा, पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 22 जुलाई की शाम को घाेषित किया जाना प्रस्तावित है। शाम चार बजे के बाद कक्षा 12वीं के विद्यार्थी पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  wbresults.nic.in और wbchse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : WBCHSE HS 12th Result 2021: आज शाम 4 बजे जारी होगा परिणाम, इन वेबसाइट्स के जरिए देख सकेंगे अपना रिजल्ट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed