फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   viral video, shahrukh khan, anand mahindra, maths teacher ruby kumari, twitter facebook

बिहार की इस शिक्षिका के मुरीद हुए शाहरुख खान और आनंद महिंद्रा, कहा- काश ये मेरी टीचर होतीं

Thu, 23 Jan 2020 08:06 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 23 Jan 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
viral video, shahrukh khan, anand mahindra, maths teacher ruby kumari, twitter facebook

इन दिनों एक गणित की शिक्षिका का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सात जनवरी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक पेज पर इसे अपलोड किया गया। इसके बाद इसका लिंक ट्विटर और फेसबुक पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो को अबतक 45 हजार से अधिक बार शेयर किया जा चुका है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिनेता शाहरुख खान और महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने भी इसे रि-ट्वीट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मुझे इस शॉर्टकट के बारे में नहीं पता था। मैं सोचता हूं कि काश ये मेरी गणित की शिक्षिका होती। तो मैं शायद इस विषय में कुछ बेहतर होता।

टीचर्स ऑफ बिहार ग्रुप के एक सदस्य ने बताया कि रूबी कुमारी (वीडियो में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका) बहुत ही क्रिएटिव तरीके से बच्चों को पढ़ाती हैं। वो हर दिन कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश करती है। रूबी कुमारी को जिलाधिकारी और डीईओ ने भी बधाई दी है।


आपकी अंगुलियां ही हैं कैलकुलेटर

वीडियो में रूबी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि देखो हमारे हाथों में दस अंगुली हैं। अब मान लो अगर नौ से चार को गुणा करना है। तो हम अपने दाएं हाथ की चौथी अंगुली को पकड़ लेंगे। अब चौथी अंगुली से पहले तीन अंगुली हैं और चौथे के बाद छह अंगुली हैं। तो हम तीन और छह लिख देंगे तो यह 36 हो गया। ऐसे हमें तुरंत अपनी अंगुली की मदद से नौ से चार को गुणा कर पाएंगे। इसी तरह हम अन्य अंकों को भी अपनी अंगुली की मदद से गुणा कर सकते हैं। तो बच्चों यह समझो कि हमारे हाथ में भी कैलकुलेटर है।

बता दें रूबी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौनी बौंसी की शिक्षिका है। स्कूल में कुछ विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण रूबी खुद ही अंग्रेजी के साथ-साथ गणित और संस्कृत भी पढ़ाती हैं। टीचर्स  ऑफ बिहार एक ऐसा मंच है, जो शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े सभी लोगों के द्वारा किए जा रहे शैक्षिक प्रयासों को साझा करने, नवाचारों  से सीखने और लागू करने का अवसर और पहचान प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed