फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Vice President says yoga necessary for changing lifestyle

उपराष्ट्रपति ने किया आग्रह, योग को जोड़े स्कूली पाठ्यक्रम में

Fri, 21 Jun 2019 05:47 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 21 Jun 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Vice President says yoga necessary for changing lifestyle

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को योग को स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की सिफारिश की और कहा कि बदलती जीवनशैली और नॉन कम्युनिकेबल रोगों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर ऐसा करना आवश्यक है।

विज्ञापन


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा ऐतिहासिक लाल किले के मैदान में आज आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन भारतीय अभ्यास न केवल शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन सुनिश्चित करता है, बल्कि अनुशासन को भी बनाए रखता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "ऐसे समय में जब लोग अपने रोज के जीवन में जबरदस्त दबावों का सामना कर रहे हैं, योग की बहुत आवश्यकता है, जिसके उपयोग से बेहतर जीवन जिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "समय आ गया है कि हमें जीने के पुराने तरीकों पर वापस जाना चाहिए। आज की जीवनशैली में बदलाव हमारी युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रहे हैं, हम सभी समृद्धि और अस्थायी खुशी के लिए तरस रहे हैं।

बता दें कि सूक्षों के मुताबिक लाल किला में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों सहित लगभग 40,000 लोगों ने योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों से योग को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed