फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Vehicle Number Plate: Indian Vehicles have 7 color number plates, what color means and series codes with All India State RTO Code List

काम की खबर : नंबर प्लेट के हर रंग और सीरीज कोड की है अपनी अलग खासियत, यहां पढ़ें

Mon, 14 Jun 2021 07:42 PM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:42 PM IST
सार

सफर के दौरान अक्सर हम वाहनों में सफेद और पीले रंग की नंबर प्लेट देखते हैं। लेकिन कभी - कभार हमें कुछ अलग रंग की नंबर प्लेट वाले वाहन भी दिख जाते हैं। ऐसे वाहनों के पंजीयन और उनके उपयोगकर्ता एक खास वर्ग के लोग होते हैं। हमारे देश में सात रंग की नंबर प्लेट उपयोग हेतु अधिकृत हैं।

विज्ञापन
Vehicle Number Plate: Indian Vehicles have 7 color number plates, what color means and series codes with All India State RTO Code List
नंबर प्लेट के कोड और रंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हम चाहे पढ़कर कितनी भी डिग्रियां ले लें, लेकिन जीवन में पढ़ने और स्मरण रखने योग्य कई ऐसी अहम बातें होती हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर जाते हैं। जबकि, वे आपकी योग्यता के अनुरूप आपके सामान्य ज्ञान कौशल के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं। संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर ऐसे सामान्य से सवाल पूछ लिए जाते हैं कि ऊंची से ऊंची डिग्री हासिल किए हुए उम्मीदवार हक्के-बक्के रह जाते हैं।

विज्ञापन


मसलन, आपने सिविल सेवा परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली है। अब आपके साक्षात्कार के दौरान आपसे नंबर प्लेट यानी व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट से जुड़ा सवाल पूछ लिया जाए कि देश में नंबर प्लेट के कितने रंग की होती है? या किसी विशेष रंग की नंबर प्लेट की क्या खासियत होती है? या फिर नंबर प्लेट पर लिखे नंबर सीरीज के शुरुआती अक्षरों का क्या मतलब होता है? हममें से अधिकांश इनमें से पहले सवाल के जवाब में यही कहेंगे कि नंबर प्लेट सफेद और पीले रंग की होती हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते हैं कि इनके अलावा भी कुछ खास रंग की नंबर प्लेट देश में उपयोग की जाती है।  

विज्ञापन

सफर के दौरान अक्सर हम वाहनों में सफेद और पीले रंग की नंबर प्लेट देखते हैं। लेकिन कभी - कभार हमें कुछ अलग रंग की नंबर प्लेट वाले वाहन भी दिख जाते हैं। ऐसे वाहनों के पंजीयन और उनके उपयोगकर्ता एक खास वर्ग के लोग होते हैं। हमारे देश में सात रंग की नंबर प्लेट उपयोग हेतु अधिकृत हैं।

साथ ही नंबर सीरीज का भी अपना अलग महत्व होता है। यहां हम आपको सभी सात रंग की खासियत और उनका उपयोग कौन - कौन कर सकते हैं के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या - क्या हैं नंबर प्लेट के रंग और उनका उपयोग, साथ ही नंबर प्लेट के शुरुआती अक्षरों का मतलब। 
 
सफेद रंग : आमतौर पर वाहनों में सफेद बैकग्राउंड कलर वाली नंबर प्लेट ही लगाई जाती है। सफेद रंग पर काले रंग में लिखे नंबर वाले सभी वाहन निजी उपयोग हेतु पंजीकृत रहते हैं। इनका उपयोग किसी व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं किया जा सकता है।
  
पीला रंग : ऑटो - टैक्सी या कैब और ट्रक - बस जैसे अन्य बड़े वाहन जो व्यावसायिक यानी कमर्शियल उपयोग में आते हैं, में पीले रंग की नंबर प्लेट लगी होती है। सफेद प्लेट की तरह ही इस पर भी नंबर काले रंग से लिखे होते हैं। 
 

Vehicle Number Plate: Indian Vehicles have 7 color number plates, what color means and series codes with All India State RTO Code List
नंबर प्लेट के कोड और रंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

काला रंग : काले रंग वाले वाहन भी वाणिज्यिक यानी कमर्शियल उपयोग के लिए ही बने होते हैं। लेकिन इन्हें खास मौकों पर खास व्यक्तियों के लिए रेंटल कार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। देश के प्रमुख पांच सितारा होटलों में काले रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखने को मिलती हैं। इन पर पीले रंग में नबर लिखे होते हैं। 
 
नीला रंग : नीले रंग के बैकग्राउंड सफेद रंग के नंबर लिखे वाहन का उपयोग राजनियक सेवा के अधिकारी करते हैं। देश में स्थित संयुक्त राष्ट्र, विदेशी दूतावास के अधिकारी, भारतीय विदेश सेवा विभाग के अधिकारी, जिन्हें हम राजदूत या एंबेसेडर भी कहते हैं, आदि करते हैं। दौरे पर आने वाले विदेशी प्रतिनिधि भी नीले रंग की प्लेट वाले वाहन का ही उपयोग करते हैं। इन वाहनों के नंबर की शुरुआत किसी राज्य के कोड से नहीं बल्कि जिस देश की गाड़ी है, वहां के कोड से होती है।
 
लाल रंग : देश में सुर्ख लाल रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल राष्ट्रपति और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के आधिकारिक वाहन में होता है। इन वाहनों की लाल रंग की प्लेट पर गोल्डन यानी सुनहरे रंग में नंबर लिखे होते हैं। यह नंबर सामान्य वाहनों से भिन्न होता है। इन वाहनों में लाल रंग की नंबर प्लेट पर अशोक स्तंभ का चिह्न बना हुआ होता है। हालांकि, 2018 के पहले तक इन वीवीआईपी सरकारी वाहनों पर नंबर की जगह सिर्फ अशोक चिह्न बना हुआ होता था। 
 

विज्ञापन

हरा रंग : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की संभावनाओं को देखते हुए हरे रंग की नंबर प्लेट अधिकृत कर दी है। इलेक्ट्रिक वाहनों की नंबर प्लेट का बैकग्राउंड हरे रंग का होगा। निजी उपयोग वाले वाहन में हरे रंग पर सफेद रंग में नंबर लिखे होंगे जबकि वाणिज्यिक यानी कमर्शियल उपयोग वाले वाहनों के लिए हरे रंग की प्लेट पर पीले रंग में रजिस्ट्रेशन नंबर लिखे जाते हैं।  

तीर वाली नंबर प्लेट : ऐसी नंबर प्लेट सिर्फ सैन्य उपयोग के लिए अधिकृत है। भारतीय सेना के द्वारा तीर वाले वाहन नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी नंबर प्लेट वाले वाहन सिर्फ रक्षा मंत्रालय की ओर से आवंटित किए जाते हैं। सेना और सैन्य अधिकारियों के आधिकारिक वाहनों की नंबर प्लेट में नंबर के पहले या तीसरे अंक के स्थान पर ऊपरी ओर इशारा करते एक तीर का निशान होता है। इस तीन को ब्रॉड एरो कहते हैं। इस तीर के बाद के पहले दो अंक, वाहन के खरीदी वर्ष को दर्शाते हैं। इन वाहनों के पूरा नंबर 11 अंकों में रहता है। 

All India RTO Code List देखने के लिए आगे पढ़ें पर क्लिक करें - 

Vehicle Number Plate: Indian Vehicles have 7 color number plates, what color means and series codes with All India State RTO Code List
नंबर प्लेट पर लिखे सीरीज कोड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्र सं आरटीओ कोड राज्य का नाम
1 AN अंडमान निकोबार
2 AP आंध्र प्रदेश
3 AR अरुणाचल प्रदेश
4 AS असम
5 BR बिहार
6 CG छत्तीसगढ़
7 CH चंडीगढ़
8 DD दमन एवं दीव
9 DL दिल्ली
10 DN दादरा और नगर हवेली 
11 GA गोवा
12 GJ गुजरात
13 HP हिमाचल प्रदेश
14 HR हरियाणा
15 JH झारखंड
16 JK जम्मू- कश्मीर
17 KA कर्नाटक
18 KL केरल
19 LA लद्दाख
20 LD लक्षद्वीप
21 MH महाराष्ट्र
22 ML मेघालय
23 MN मणिपुर
24 MP मध्यप्रदेश
25 MZ मिजोरम
26 NL नगालैंड
27 OD ओडिशा
28 PB पंजाब
29 PY पुडुचेरी 
30 RJ राजस्थान
31 SK सिक्किम
32 TN तमिलनाडु
33 TR त्रिपुरा
34 TS तेलंगाना
35 UK उत्तराखंड
36 UP उत्तर प्रदेश
37 WB पश्चिम बंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed