छात्रों के अच्छे प्रदर्शन की गारंटी है वेदान्तु का वीआईपी (VIP) प्रोग्राम, जानिए क्यों है खास
वेदान्तु और उसके कार्यक्रम छात्रों को केंद्र में रखकर इस तरह से बनाये गए हैं कि हर छात्र की समस्या को समझा जाए और उनके प्रदर्शन में सुधार किया जाए| छात्रों के रिपोर्ट कार्ड्स पे अक्सर ये लिखा जाता है कि वो और भी अच्छा कर सकते हैं, पर वेदांतु मानता है कि सही मार्गदर्शन के साथ हर छात्र निश्चित रूप से पढ़ाई में और अच्छा कर सकता है| वेदान्तु ने बच्चों की कोशिश को जीत में बदलने के लिए ही वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिस (VIP) को सामने लाया गया है|
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षा में मार्क्स बढाने की जिम्मेदारी सिर्फ बच्चों की क्यों हो? वेदान्तु ने इसी मंत्र को अपनाते हुए अपनी नई पहल की घोषणा की है जिसका नाम है वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिस (VIP)| वेदान्तु बच्चों को सिर्फ पढ़ाता नहीं है बल्कि उनके परीक्षाओं के नतीजों और रैंकिंग को बेहतर भी बनाता है| वेदान्तु ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में सबसे बड़ी संस्थानों में एक है| हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान देना वेदान्तु की शिक्षा नीति का सबसे अहम हिस्सा है|
वेदान्तु और उसके कार्यक्रम छात्रों को केंद्र में रखकर इस तरह से बनाये गए हैं कि हर छात्र की समस्या को समझा जाए और उनके प्रदर्शन में सुधार किया जाए| छात्रों के रिपोर्ट कार्ड्स पे अक्सर ये लिखा जाता है कि वो और भी अच्छा कर सकते हैं, पर वेदांतु मानता है कि सही मार्गदर्शन के साथ हर छात्र निश्चित रूप से पढ़ाई में और अच्छा कर सकता है| वेदान्तु ने बच्चों की कोशिश को जीत में बदलने के लिए ही वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिस (VIP) को सामने लाया गया है|
वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिस (VIP) उनके लिए लागू होगा जो वेदान्तु के लॉन्ग टर्म कोर्सेज में शामिल होंगे। लॉन्ग टर्म कोर्स की अवधि एक साल या उससे ज्यादा की होती है। इस प्रोग्राम में वो सभी बच्चे हिस्सा ले सकते हैं जो कक्षा छह से कक्षा बारहवीं के बीच में पढ़ाई कर रहे हैं या JEE-Main और NEET-UG परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। बच्चों को लाइव ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए वेदान्तु के पास गुणवत्ता से परिपूर्ण सैकड़ों शिक्षक हैं। इन शिक्षकों ने अपनी पढ़ाई आईआईटी तथा भारत के अन्य टॉप कॉलेजों से की है। वेदान्तु के शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के द्वारा बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने का लम्बा अनुभव प्राप्त है। इन शिक्षकों के अनुभव और योग्यता की मदद से वेदान्तु से जुड़े छात्रों ने अब तक अपने स्कूल और प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
वेदान्तु के लॉन्ग टर्म कोर्सेज शिक्षा और तकनीक का आधुनिक मिश्रण हैं। इस कोर्स में शामिल होने वाले छात्रों के पास अनगिनत लाइव क्लास की सुविधा होती है। इस कोर्स के अन्दर छात्रों के लिए क्लास की रिकॉर्डिंग की उपलब्धता भी कराई गई है ताकि कोई भी छात्र अपने किसी पुराने क्लास में कही गई बातों को दोबारा देखकर समझ सके। वेदान्तु हर छात्र को यह मौका देता है कि वो व्यक्तिगत रूप से क्लास या क्लास के बाद कोर्स से जुड़ी अपनी उलझनों को शिक्षकों के साथ दूर कर सके। वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिश (VIP) की ऑनलाइन क्लासेस का फायदा लेने के लिए बहुत ज्यादा स्पीड वाली इन्टरनेट सेवा की आवश्यकता नहीं होगी और इसे स्मार्टफ़ोन पर भी देखा और सुना जा सकता है। तकनीक की सहायता से क्लासरूम में ऐसा वातावरण तैयार करने की कोशिश की जाती है जो बच्चों के पिछले किसी भी अनुभव से अलग और बेहतर हो।
वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिश (VIP) में छात्रों का मूल्यांकन करने और उनकी प्रगति को बेहतर समझने के लिए एक अलग प्रणाली बनाई गई है। इसके माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों का प्रदर्शन सिलसिलेवार ढंग से देख सकते हैं और उनके कमजोरियों का आकलन शिक्षकों के साथ कर सकते हैं। इसी के आधार पर अभिभावक-शिक्षकों की मीटिंग में बच्चों को और बेहतर बनाने के लिए आगे की रूपरेखा बनाई जाती है। छात्रों की प्रगति का आकलन करने के लिए वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिश (VIP) ने एक बेंचमार्क टेस्ट का निर्माण भी किया गया है। पहला बेंचमार्क टेस्ट छात्र के दाखिला लेने के 30 दिन के अन्दर किया जाता है जिससे छात्र के स्तर का पता चलता है। बेंचमार्क टेस्ट पूरे कोर्स के दौरान लिए जाते हैं। अंतिम बेंचमार्क टेस्ट से फिर पता चलता है कि किसी छात्र में कितना सुधार हुआ है। कोर्स के अंत होने पर छात्र के प्रदर्शन में सुधार की गारंटी वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिश (VIP) की होती है।
वेदान्तु को न सिर्फ अपने अनुभव और सफलता पर भरोसा है बल्कि उसके साथ-साथ बच्चों की क्षमताओं पर भी पूरा भरोसा है। वेदान्तु इम्प्रूवमेंट प्रोमिस (VIP) यह गांरंटी देगा कि अगर बच्चों के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हुआ तो कोर्स की पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। फीस वापस करने की एकमात्र शर्त यह होगी कि इस प्रोग्राम में सम्मिलित बच्चों को लाइव क्लासेस और टेस्ट में कम से कम 75 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज करानी होगी। बाकी सफलता की पूरी जिम्मेदारी वेदान्तु की होगी। बच्चों के अकादमिक परिणाम को बेहतर करने के सन्दर्भ में यह अपने आप में एक इकलौता उदाहरण है क्योंकि कोई और संस्थान बच्चों की सफलता की ऐसी गारंटी नहीं देता।
Book a Free Demo!
कमेंट
कमेंट X