Uttarakhand: 21 सितंबर से खुलेंगे पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
Uttarakhand School Re-open: उत्तराखंड में प्राथमिक विद्यालय COVID-19 महामारी के कारण महीनों तक बंद रहने के बाद 21 सितंबर को कक्षा 1-5 के लिए फिर से खुलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक आदेश के अनुसार, कक्षाएं केवल तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार 21 सितंबर, 2021 से कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक के बच्चों के लिए फिर से स्कूल खोलने जा रही है। कोविड-19 मामलों में आई गिरावट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि राज्य में 16 अगस्त, 2021 से कक्षा छठवीं से आठवीं तक के स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। हालांकि, छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। छात्रों के पास अभी भी ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने का विकल्प मौजूद है।
सरकार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक दिन में सिर्फ तीन घंटे ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, सभी हितधारकों से अपेक्षा की जाती है कि वे उचित सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क पहने और अन्य प्रोटोकॉल का पालन करें। इसके अलावा, छात्रों को कोरोना महामारी की वजह से टिफिन साझा करने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का सही तरह से पालन किया जाए। इसके साथ ही भवनों की नियमित रूप से सफाई हो। वहीं कक्षाओं, कार्यालयों, वाशरूम, पुस्तकालयों को नियमित अंतराल पर सैनेटाइज किया जाना चाहिए।
दो पालियों में संचालित होंगी कक्षाएं
इसके अलावा, प्रत्येक स्कूल को एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो यह सुनिश्चित करेगा कि स्कूल नियमित रूप से कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि किसी छात्र या शिक्षक में कोविड -19 के लक्षण दिखाई देते हैं, तो स्कूल अधिकारियों के साथ-साथ नोडल अधिकारी को भी स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना चाहिए। स्कूल जाने के लिए, छात्रों को अपने माता-पिता की सहमति की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, स्कूल हाइब्रिड मोड पर पढ़ाएंगे ताकि छात्र अपनी पसंद के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कक्षाओं में भाग ले सकें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए अलग-अलग समय पर कक्षाओं को तितर-बितर किया जाएगा ताकि मुख्य द्वार पर भीड़ न हो। राज्य में सक्रिय कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 282 हैं। राज्य में कोविड-19 के कारण मृत्यु अनुपात 2.15 फीसदी है।
कमेंट
कमेंट X