फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttarakhand Board class 10th, 12th Results 2020 at ubse.uk.gov.in Know Date and Time

UK Board Class 10th, 12th Results 2020: छह स्टेप्स में ऐसे देखें अपने नतीजे, 29 जुलाई को आ रहा है दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट

Tue, 28 Jul 2020 04:45 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 Jul 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board class 10th, 12th Results 2020 at ubse.uk.gov.in Know Date and Time
29 जुलाई का आएगा उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Board UBSE Class 10th- 12th results 2020: उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे 29 जुलाई को जारी होंगे। बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है। सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करेंगे। गौरतलब है कि लंबे वक्त से सूबे के करीब तीन विद्यार्थी अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट के जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड के दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। पिछले साल बोर्ड ने जून में रिजल्ट जारी किया था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MP Board MPBSE 12th Result 2020: बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट बोर्ड मुख्यालय रामनगर से जारी होंगे। बताया जा रहा है कि बोर्ड 29 जुलाई सुबह ग्यारह बजे दसवीं व बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। इस साल करीब 1.5 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा और 1.35 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं। लॉकडाउन की वजह से जो परीक्षाएं स्थगित हुई थी, उनका आयोजन 22 जून से लेकर 24 जून के बीच संपन्न हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in है।
  • यहां आपको दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • यहां रोल नंबर व अन्य जानकारी अपलोड करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • ध्यान रहे कि रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद ही आपको दिखेगा।


इसे भी पढ़ें-MPBSE MP 12th Result 2020: यहां देखें पूरी मेरिट लिस्ट, साइंस मैथ्स स्ट्रीम के छात्रों ने मारी बाजी

 

SMS के जरिए मंगवाएं दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट

विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मंगवा सकते हैं। दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को UK10 के बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा और उसके बाद यह एसएमएस 456789 पर भेजना होगा। इसी तरह से  बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को UK12 टाइप करके उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा और 56263 पर भेजना होगा। यहां  इस बात का विशेष ख्याल रहे कि यह एसएमएस रजिस्टर्ड नंबर के जरिए ही भेजा जाए तभी आपका रिजल्ट बोर्ड की तरफ से आपको भेजा जाएगा। पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं कक्षा में 76.43 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे जबकि बारहवीं कक्षा में 80.13 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed